खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं 2022?

आज के इस लेख में हम बात करेंगे कि खेल खेल में बच्चो को कैसे पढ़ाएं 2022 में। हालांकि हमने पुराने लेख में ये चीज़ बता दी थी कि छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं परंतु आज हम आपको बताएंगे कि आप खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं।

जरूर पढ़े- छोटे बच्चों को कैसे पढ़ाएं?

आज के समय में शायद ही कोई ऐसे बच्चे होते हैं जो खुद से पढ़ाई करें ज्यादातर बच्चों को खेल कूद में, ड्राइंग इत्यादि में ज्यादा मजा आता है और पढ़ाई में काफी कम।

खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं 2022
खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं 2022?

बच्चों का पढ़ाई में भी मन लगे तो उसके लिए हम उनको खेल खेल में भी पढ़ा सकते हैं क्योंकि बच्चों को खेलने में ज्यादा रूचि होती है और उसमें उन्हें बहुत ही ज्यादा आनंद आता है, और शिक्षा के क्षेत्र में खेल खेल में ज्ञान देना हर एक शिक्षक का एवं माता पिता का परम कर्तव्य होना चाहिए।

खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं 2022?

बच्चो को खेल खेल में पढ़ाने के कई सारे रास्ते हो सकते हैं पर उनमें से कुछ महत्वपूर्ण रास्ते आपको बताने जा रहे है।

• खेल खेल में बच्चों से सवाल पूछे

जब आप अपने बच्चों को कोई भी चीज समझाए तो उनसे खेल-खेल में ही सवाल करिए कई सारे सवाल चाहे वह गणित के क्षेत्र में हूं या फिर विज्ञान के क्षेत्र में आप बच्चों से विकल्प के द्वारा प्रश्न करिए। इससे उन्हें जवाब देने का उत्साह मिलेगा और उनके अंदर से पढ़ाई को लेकर या कोई सवाल को पूछने कि झिझक खत्म हो जाएगी।

जरूर पढ़े- पढ़ाई में मन कैसे लगाएं?

• खेल खेल में अन्य बच्चो के बीच प्रतियोगिता करवाइए

खेल खेल में जब हम बच्चों की एक दूसरे से प्रतियोगिता कराते हैं और उनसे कुछ ऐसा कहते हैं कि “चलो देखते हैं इसका जवाब सबसे पहले कौन देता है” तो जाहिर सी बात है कि बच्चे प्रतियोगिता को जीतने के उद्देश्य से सबसे पहले हाथ खड़ा करते हैं और उसका जवाब भी देते हैं। ऐसे में उनका ध्यान पढ़ाई की ओर अच्छे से केंद्रित होता है और वे किसी भी विषय में किसी भी चीज को लंबे समय तक याद रख पाते हैं।

• अपने बच्चो से खुल कर बात करें: डांटे व मारे बिल्कुल नहीं

अपने बच्चों से बिल्कुल खुलकर बात करिए जितना हो सके उन्हे मजबूर करिए की वे आपसे सवाल करें जितना वह आपके सामने सवाल करेंगे और अपने अंदर की चीज़े आपके सामने प्रस्तुत करेंगे उतना ही वे और अच्छे से व एकाग्रता से पढ़ाई में मन लगा पाएंगे। परन्तु इसके लिए उनको डांटने की या इनपर हाथ उठाने की गलती ना करें।

जरूर पढ़ें- पढ़ते समय नींद से कैसे बचे?

• बच्चों के कोमल मन को समझे

क्योंकि अगर बच्चे प्रेम से नहीं पढ़ पाए तो कोई कुछ भी कर ले एक बच्चे के मन को पढ़ाई की ओर आसानी से केंद्रित नहीं कर पाएगा। बच्चो का मन बहुत कोमल होता है और उन्हें पढ़ाई के लिए एक शिक्षक से ज्यादा उन्हे समझने वाले दोस्त की जरूरत होती है और अगर आप बच्चो को मार के पढ़ा रहे हैं तो उससे बच्चे पढ़ने की बजाय ढीट ज्यादा हो जाते हैं।

अंतिम शब्द

आज के इस लेख में हमने आपको बताया कि आप खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं 2022 में। हम उम्मीद करते हैं कि आपको पता चल गया होगा कि बच्चों को खेल खेल में बच्चों को कैसे पढ़ाएं। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आई हो तो इसलिए तो अपने मित्रों व हर उस शिक्षक के साथ शेयर करिए जो बच्चों को प्रेम से पढ़ाना चाहते हैं। धन्यवाद।

अन्य संबंधित विषय-

पढ़ाई हमारे लिए क्यों जरूरी है?
ऑनलाइन पढ़ाई कैसे करें?
ऑनलाइन पढ़ाई करते समय यह 10 गलतियां ना करें।
समय का सदुपयोग कैसे करें

Leave a Comment