ओमीक्रोन वैरीअंट: मचा रहा तबाही, जाने पूरी जानकारी[2022]

नमस्कार पाठको, आज के इस लेख में हम ऐसी खतरनाक बीमारी की बात करेंगे जो कोरोनावायरस का ही खतरनाक variant है। आज हम कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में जानेंगे। जैसा कि हम सब सुन ही रहे है कि दक्षिण अफ्रीका देश में एक खतरनाक वरियांट ने तबाही मचा दी है। वहां के लोग और डॉक्टर सभी इससे परेशान है। तो आइए इस खतरनाक वैरिएंट के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करते हैं।

कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में

OMICRON VARIANT क्या है?

दक्षिण अफ्रीका देश में फैले खतरनाक variant का नाम Omicron है। जिसने दक्षिण अफ्रीका में तबाही का माहौल बना दिया है। Omicron वैरिएंट का दूसरा नाम (B.1.1.529) भी है। आप ने कोरोनावायरस जैसी खतरनाक बीमारी को तो पहले से ही पूरे देश में हड़कंप मचाते देख ही लिया है। लेकिन अब दक्षिण अफ्रीका में नया omicron variant सामने आया है।

जरूर पढ़ें- बच्चों के लिए कोरोना वायरस पर निबंध।

Omicron के दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने के बाद पूरे देश में हड़कंप का माहौल छा गया है। लोगों के मन में ये डर भी कहीं ना कहीं बना है कि ये नया Vairant कोरोनावायरस से जायदा खतरनाक ना निकले।

कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में
कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में

Omicron इतना खतरनाक है कि दुनिया भर की सरकारें इसको लेकर चिंतित है। दक्षिण अफ्रीका के डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया है की Omicron कोरोनावायरस का ही एक variant है परन्तु इसके लक्षण कोरोनावायरस से थोड़े भिन्न हैं।

जरूर पढ़ें- जवाद तूफान पर पूरी जानकारी

इसको सबसे प्रथम बार Botswana देश में खोजा गया था। लेकिन साउथ अफ्रीका के वैज्ञानिकों ने पहली बार इस वैरीएंट को WHO के सामने 24 नवंबर को रिपोर्ट किया था।

Omicron Variant का प्रभाव (In Hindi)

ये Omicron variant इतना खतरनाक है कि साउथ अफ्रीका के बाद अब ये अलग अलग देश में फ़ैल चुका है। साउथ अफ्रीका समेत Austria, Belgium, Britain, Denmark, Germany, Italy, Netherlands, France, Scotland, Spain, and India. जी हां दोस्तो इंडिया में भी इसका पहला patient देखने को मिला है और अन्य इन सभी देश में इसका प्रभाव होने लगा है। या जहां पर इसके cases देखने को मिले हैं।

जरूर पढ़ें- कोरोना वैक्सीन पर निबंध।

आज की तारीख में ये वैरिएंट लगभग सभी महत्वपूर्ण देश में फ़ैल चुका है और 26 November 2021 में WHO ने इस variant को (Variant Of Concern) का दर्जा दिया है। WHO ने चार variant को (Variant Of Concern) में रखा था।

Alpha, Beta, Gamma, Delta जिसमे delta सबसे ख़तरनाक variant था। परन्तु अब Omicron भी इस variant of concern की list में शामिल हो चुका है और WHO जैसी हैल्थ की बड़ी संस्था को भी इस variant से डर लग रहा है कि कहीं डेल्टा की तरह ये Omicron भी तो नहीं पूरे देश में तबाही मचा देगा।

Omicron और Delta Variant में अंतर

अब हम omicron और delta दोनों में अंतर जानेंगे की कौन कितना खतरनाक है।

Mutation के आधार पर

Delta के मुक़ाबले Omicron में सबसे ज्यादा mutation देखने को मिले है। Omicron के इस वायरस में कुल 50 mutation देखने को मिली है और spike protein में कुल 32 Mutation देखने को मिली है। वहीं Delta जैसे खतरनाक variant में 9 mutation spike protein में देखने को मिली थी।

जरूर पढ़ें- कोविशिल्ड वैक्सीन के फायदे पर निबंध

यहीं कारण है कि Omicron को delta variant से भी ज्यादा खतरनाक माना जा रहा है और अन्य सभी देश भी काफी ज्यादा चिंतित हैं।

Transmissibility के आधार पर

Omicron variant की transmissibility power delta variant से 500% से व अधिक है। इससे पहले delta variant 60% ज्यादा transmissible था alpha Variant से। डॉक्टर्स के अनुसार Omicron वायरस South Africa ( मे काफी तेजी से फैला है और ये कितना ज्यादा खतरनाक हो सकता है। ये हमे आगे पता चल ही जाएगा।

Omicron के लक्षण क्या है?

दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल एसोसिएशन (SAMA) ने बताया कि पिछले 10 दिन omicron के कई सारे पेशंट सामने आए हैं और उनमें यही लक्षण देखने को मिले हैं कि उन्हें  बहुत ज्यादा थकान लगती है और गले में खराश, सुखी खांसी, और मांसपेशियों में दर्द देखने को मिला है। ये सभी लक्षण Omicron Variant mein देखने को मिला है। हालांकि इसके लक्षण कोरोना के delta variant से काफी अलग है।

जरूर पढ़े- पर्यावरण पर लॉकडाउन के प्रभाव निबंध।

साउथ अफ्रीका के मेडिकल एसोसिएशन के चीफ का ऐसा दावा है कि इस वैरीएंट के लक्षण केवल उन्हीं में पाए गए है जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं ली है और उनका ये भी कहना है कि यूरोप जैसे देश में बड़ी संख्या में लोग इस omicron variant से संक्रमित है। उन्होंने एक बात और स्पष्ट की है कि जितने भी मरीज़ omicron की चपेट में है उनमें से ज्यादातर मरीज़ की उम्र 40 से अधिक है।

हम सावधानी किस प्रकार रखनी चाहिए?

सावधानी बरतने के लिए सबसे पहले हमे vaccinated होना बहुत जरूरी है। Vaccine लेने के बाद भी हमे face पर मास्क और अपने हाथो को sanitize करते रहना है और सावधानियां भी बरतनी चाहिए। हालांकि अभी तक ये चीज़ पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हुई है। की हमारी वैक्सीन इस omicron variant में कितनी effective है या effective है भी कि नहीं। लेकिन हां वैक्सीन effective हो सकती है।

साउथ अफ्रीका से आने वाली अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट पर लगाई रोक

UK, USA समेत अन्य देश ने साउथ अफ्रीका से आने वाली फ्लाइट व उड़ानों पर रोक लगा दी है। पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी है। ये चीज़ किसी भी मायने में सही नहीं है। हालांकि सावधानियां बरतनी चाहिए पर ऐसे किसी country से आने वाले फ्लाइट और वहां के लोग जो फसे है उनको रोक देना सही नहीं है। मेडिकल एसोसिएशन के चीफ का ऐसा कहना है कि नए omicron variant की वज़ह से साउथ अफ्रीका की काफी बदनामी भी हुई है।

जरूर पढ़ें- कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन में क्या अंतर है?

निष्कर्ष (कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में )

आज के इस लेख मे हमने omicron virus के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने की कोशिश करी है। हम उम्मीद करते है आपको कोरोनावायरस के इस खतरनाक variant omicron के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। यदि आपको कोरोना ओमिक्रोन वैरिएंट पूरी जानकारी हिंदी में लेख अच्छा लगा हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें जिसमे और लोगो को भी Omicron variant in hindi के बारे में जानकारी मिल सके। धन्यवाद।













Leave a Comment