Corona Vaccine par Nibandh | कोरोना वैक्सीन पर निबंध | कोविड 19 के टीकाकरण पर निबंध |

हेल्लो दोस्तो आज के आर्टिकल में हम बात करेंगे कोरोना वैक्सीन पर निबंध | कोविड 19 के टीकाकरण पर निबंध | Corona vaccine par nibandh तो चलिए शुरू करते हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे देश में राज्यों में, शहरों में किस तरह से कोरॉना वायरस डिजीज ने अपने पैर पसार लिए हैं। पूरे देश में इसका भयानक प्रकूप छाया हुआ है लोग डरे हुए हैं और ये सिलसिला पिछले साल जनवरी में शुरू हो गया था। सबसे पहले एक कोविड का मामला सामने आया था पर देखते ही देखते 2 महीना में covid संक्रमण के लाखो मामले सामने आए। लेकिन अब भारत की ये चिंता दूर होने जा रही है और हमे खुश होना चाहिए।

 
वैक्सीन पर निबंध

कोरोना वैक्सीन पर निबंध

कोरोना वैक्सीन क्या है / प्रस्तावना

फैक्सीन को हम इस तरह से समझ सकते हैं कि यह हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए शक्ति देती है और बीमारियों को जड़ से खत्म करने के लिए भी सहायक होती है। ये शरीर के इम्यूनिटी सिस्टम को संक्रमण की पहचान करने के लिए प्रेरित करते हैं। और साथ ही साथ हमारे शरीर में एंटीबॉडीज बनाते हैं। जो बाहरी हमले से लड़ने के लिए शरीर को मदद करते हैं। 

नाइट कर्फ्यू पर निबंध

कोरोनावायरस के बढ़ते मामले के बाद अब हमारे लिए खुशी की खबर सामने आई है। पूरे देश विदेश में कोरोना को नियंत्रण में करने के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। क्यूंकि सरकार का ऐसा मानना है कि वैक्सीन ही कोरोनावायरस से बचने का एकमात्र उपाय है।

क्या कोरोना की वैक्सीन बन गई है

जी हां! कोरोना की वैक्सीन बन गई है और अब टीकाकरण हमारे पूरे देश में चल रहा है। Covishield और Covaxin के नाम से हमारे भारत में ही ये वैक्सीन बनी है और इसी वैक्सीन को मंजूरी भी दी गई है और पूरे देश में 45 वर्ष से ऊपर जिनकी उम्र हैं उनको वैक्सीन दी जा रही है।

कोविशील्ड वैक्सीन के फायदे पर निबंध हिंदी में

 कोवैक्सीन के फायदे पर निबंध हिंदी में

क्या वैक्सीन लगवाना सुरक्षित रहेगा

जी हां आप वैक्सीन लगवा सकते हैं ये पूरी तरह से सुरक्षित है। क्यूंकि वैक्सीन दुनिया कि सबसे बड़ी चिकित्सकीय उपलब्धियों में से एक है। World health Organization के अनुसार हर साल करीब 20 से 30 लाख लोग केवल वैक्सीन से बच जाते हैं। इसके अलावा सरकार किसी भी वैक्सीन को इतनी आसानी से मंजूरी नहीं देती हैं क्यूंकि इंसानों से पहले ये वैक्सीन जानवरों पर trial किया जाता है और अगर अपने पक्ष में निर्णय आता है उसके बाद भी कई प्रकार की चर्चा के बाद मंजूरी दी जाती है।

कोरोनावायरस वैक्सीन से जुड़ी पांच अहम बातें

कोरोनावायरस वैक्सीन से जुड़ी पांच अहम बातों पर बात करेंगे जिसके बारे में आपको जानना बेहद जरूरी है।

1- शुरुआत में केवल दो वैक्सीन लगेगी

कोरोना वैक्सीन के मामले में सरकार का ऐसा कहना है कि अभी लोगों को केवल दो वैक्सीन लगाई जाएगी। जोकि भारत में जी बन चुकी है। पहली वैक्सीन जिसका नाम को covishield है। ये वैक्सीन भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ने बनाया है। दूसरी वैक्सीन का नाम covaxin है ये वैक्सीन हैदराबाद की भारत बायोटेक ने बनाई है।

2- हर इंसान को same वैक्सीन की दो डोज लगेगी

डॉक्टरों के अनुसार हर इंसान को वैक्सीन की दो डोज लगेगी। पहली और दूसरी डोज में 4 हफ्ते का गैप होना जरूरी है। जैसे अगर किसी को 17 अप्रैल को पहली वैक्सीन लगी है तो इसका मतलब है कि अगली वैक्सीन का डोज May के दूसरे हफ्ते में ही लगेगा। व्यक्ति को दूसरे दूसरे डोज लगवाने की जानकारी मेसेज के माध्यम से दी जाएगी।

Corona Vaccine Par Nibandh
Corona Vaccine Par Nibandh

3- व्यक्ति के पास कोई भी वैक्सीन लगवाने का विकल्प नहीं होगा

आपको बता दे की पहले चरण में 3 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगाई गई है इनमे स्वस्थकर्मी, नर्स, सफाईकर्मी इत्यादि। टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू होने से पहले इसके बारे में जानकर जुटाई जा चुकी है। इन लोगो के पास किसी दोनों वैक्सीन में से किसी एक को लगवाने का option उपलब्ध नहीं है। जिसके नाम जिस वैक्सीन के लिए तय हुआ है उसे वहीं वैक्सीन के दोनों डोज लगेंगे।

4- टीकाकरण का यह अभियान दुनिया में सबसे बड़ा है

भारत में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। जिसमें पहले चरण में 3 करोड़ लोगो को टीका लगाया जा चुका है और दूसरे चरण में 30 करोड़ लोगो को टीका लगाया जा रहा है। इसमें बुजुर्ग और वृद्ध लोग ही शामिल शामिल हैं जिनकी उम्र 45 से 60 वर्ष है। 50 से कम उम्र के ऐसे लोगो को भी टीका लगाया जा रहा है जो पहले से ही किसी बीमारी से ग्रहसित है।

5- वैक्सीन का सारा खर्चा सरकार उठा रही है

पहले चरण में 3 करोड़ लोगो को वैक्सीन लगी है उसका पूरा खर्चा सरकार उठा रही है। उसके बाद  राज्यों में और केंद्र शासित प्रदेश में जिन जिन को वैक्सीन लग रही है या लगनी बाकी है उन सभी का पूरा खर्चा सरकार खुद उठा रही है। सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से ये वैक्सीन लेने का ऑर्डर दिया है।

क्या हमे वैक्सीन लगवानी चाहिए

जी हां आपको वैक्सीन लगवानी चाहिए। देखिए कोविड-19 की वैक्सीन लगवाना कहीं भी अनिवार्य नहीं किया गया है। पर डॉक्टरों की यही सलाह है कि आप जल्द से जल्द वैक्सीन अवश्य लगवाए। इसके अलावा CDC का कहना है की वैक्सीन ना सिर्फ कोविड-19 से सुरक्षा देती है अपितु और भी बीमारी से लड़ने के लिए और दूसरो को सुरक्षित रखने के लिए भी वैक्सीन जरूरी है। हालांकि इसको लगवाने के बाद भी आपको सावधानियां बरतनी पड़ेगी। जैसे मास्क बिना लगाए घर से बाहर ना निकले, समय समय पर अपना हाथ धोते रहे, लोगो से उचित दूरी बना कर रहे क्यूंकि जितना हम खुद सुरक्षित रहेंगे उतना दूसरो को रख पाएंगे।

वैक्सीन लगवाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कैसे करे:-

अपने पास ही पता लगाए वैक्सीनेशन केंद्र कहां पर है पता लगाने के बाद वहां पर अपना नाम नोट करवाए घर से जाते समय अपना आईडी प्रूफ, और आधार कार्ड ले जाना बिल्कुल ना भूले। उसके बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन कार्ड वहीं वैक्सीनेशन केंद्र पर दिया जाएगा। उसको भर दें। बस इतना ही इसके बाद आपके नंबर का इंतज़ार करे आपका नंबर आने पर आपको वैक्सीन अवश्य लगा दी जाएगी। 

वैक्सीन लगवाने के बाद क्या क्या लक्षण सामने आए हैं

वैक्सीन लगवाने के बाद कई सारे लक्षण सामने आए हैं जैसे बुखार आना, शरीर में कमजोरी होना, पूरे शरीर में दर्द होना, थकावट महसूस होना इत्यादि। लेकिन कुछ समय के पश्चात आप अपने अंदर बढ़ती ताकत को महसूस करेंगे और आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट हो जाएगी।

उपसंहार/निष्कर्ष

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के बाद आशा की एक नई दीप हम सब के दिलो में जगी है। और हम आपको यही आश्वासन देंगे कि आप जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाए और इसमें कोई ढिलाई बिल्कुल ना करे। आज हमने आपको कोरोना वैक्सीन पर निबंध में हर जानकारी देने की कोशिश की है हमे उम्मीद है आपको हमारा ये कोविड 19 के टीकाकरण पर निबंध Corona vaccine पर nibandh अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा हो तो इसे शेयर अवश्य करिएगा ताकि और लोगो को इसकी जानकारी जरुर मिले। 

Frequently Asked Questions (FAQ)

Q.1- Kya jo covid vaccine leta hai use bhi corona ho sakta hai?

Ans- हां, टीका लगवाने के बाद भी कोविड-19 की बीमारी हो हैं लेकिन जैसे की आपने कोविड का टीका लगवा लिया हैं तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी. आप बिलकुल ही इस बीमारी से सुरक्षित हैं।

Q.2- Kya sugar high hone par bhi corona vaccine lagwa sakte hain?

Ans- हां, बिलकुल लगवा सकते हैं परन्तु इसपर डॉक्टर से भी परामर्श अवश्य ले ले।

Q.3- Corona Positive ko kitne din baad me vaccine lagwana chahiye?

Ans- कम-से-कम 04 हफ्ते के बाद.

Q.4- Kya dusre jile mein coronavirus vaccine laga sakte hain?

Ans- हां बिलकुल , आप किसी भी जिले में वैक्सीन की दूसरी डोज ले सकते हैं। परन्तु एक बात का अवश्य ध्यान रखे की आपको वही वैक्सीन लगवानी हैं जो आपने पहले दोज में लगवाई हो (कोविशील्ड या कोवैक्सीन). पहले डोज की रसीद से आप पता कर सकते हैं की आपको कोन सी वैक्सीन लगी हैं।

Q.5- कोरोना वैक्सीन की कितनी मात्रा लेनी चाहिए?

Ans- भारत सरकार ने वैक्सीन के केवल दो डोज के लिए अनुमति दी हैं।

इन्हे भी पढ़े:-

Leave a Comment