मां पर 10 वाक्य निबंध | 10 Lines on Mother in Hindi

नमस्कार पाठको, आज के इस लेख में हम मां पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on mother in Hindi) लिखेंगे। यदि आप भी 10 Lines Essay on Mother in Hindi for class 1, class 2, class 3, class4, class 5, class6 से लेकर class 10 तक के लिए ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए बहुत उपयोगी होगा. आपको निबंध के द्वारा मदद करना ही हमारा एकमात्र लक्ष्य हैं ,यदि इन निबंध से आपको सहायता मिल रही हो तो इसे शेयर करना बिल्कुल न भूले. आपका प्यार हमारे लिए सराहना के समान होगा।। इस लेख में हम मां के महत्व को विस्तार रूप से समझाएंगे, इसलिए भी इसे अंत तक अवश्य पढ़े-

(मां) कहने को तो बहुत छोटा सा शब्द है पर शब्द में बहुत शक्ति होती है। इस शब्द में एक नवजात शिशु का पूरा संसार समाया होता है। पूरी दुनिया में मां का दर्जा ईश्वर से भी बड़ा होता है जिसके सामने हम सभी सर झुकाते हैं।

मां का दिल कुछ इस कदर बड़ा होता है कि वह खुद फटी साड़ी पहनकर अपने बच्चो के लिए  नए-नए कपड़े खरीदती हैं। अगर घर में रोटी 2 है तो पहले अपने बच्चे को खिलाती है तब खुद खाती हैं। एक मां अपने बच्चे की रक्षा के लिए हर मुश्किल का सामना कर सकती है।

माँ की जगह स्वयं ईश्वर भी नहीं ले सकते।

तो चलिए मां पर 10 वाक्य शुरू करते हैं-

मां पर 10 वाक्य

1) हर बच्चों के पास ईश्वर खुद नहीं पहुंच सकते थे इसीलिए उन्होंने ईश्वर के रूप में मां को बनाया है। मुझे मेरी मां से बहुत प्रेम है।

2) मां अपने बच्चो के लिए ढेर सारे स्वादिष्ट पकवान बनाती है और उन्हें अपने हाथों से खिलाती भी है।

मां पर 10 वाक्य निबंध

3) हमे अपने जीवन में मां की हर बात माननी चाहिए। क्यूंकि उनका दर्जा हमारे जीवन में सबसे ऊपर है और उनकी इच्छा का पालन करना सर्वोपरि है।

4) हमारी मां हमारे लिए खाने-पीने से लेकर हमारे पहनने तक हर चीज का ख्याल रखती है। एक मां अपने बच्चे के जीवन में हो रहे अच्छे और बुरे वक्त को बिना कहे ही जान लेती है।

5) हमारी मां हमारी पहली शिक्षक होती है। जिनसे हम बड़ों का आदर करना और गरीबों की सहायता करना बचपन से ही सीखते हैं। वह मां ही होती है जो हमारी लाख गलतियां होने पर भी हमें माफ कर देती है

6) हम अपने जीवन में किसी भी राह पर चलें या अपने जीवन में किसी भी मुकाम पर जाएं एक मां अपने बच्चे के लिए हमेशा मार्गदर्शन करती हैं और अपने बच्चे का पूरा सहयोग करती है।

7) दुनिया की सबसे प्यारी चीज मां ही होती है। जो अपने बच्चो को गले से लगाकर दुलार भी करती है और वक्त आने पर सख्ती से उनको मारती भी हैं

8) एक बच्चे को उसकी मां से अधिक प्रेम संसार में और कोई नहीं कर सकता है। एक मां अपने बच्चे को लोरी व कहानियां सुनाकर सुलाती है। ताकि उसका बच्चा चैन से से सके और उसे जल्दी नींद आ जाए।

9) एक मां अपने बच्चो के लिए खुद के सपनो को भी कुर्बान कर सकती है।

10) एक संतान के लिए उसकी मां से अधिक ममता कोई और नहीं दिखा सकता है। धरती पर ईश्वर का रूप होती है मां।

वैसे तो अगर मां पर इतना कुछ लिखा जा सकता है की पूरी किताब भर जाए पर आज कुछ शब्दो में आपके सामने मां पर 10 लाइन लेकर हम आए हैं। उम्मीद करते हैं आपको ये जानकारी प्रभावी लगी होगी। अगर पसंद आया हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

धन्यवाद!

और पढ़ें-

Leave a Comment