गाय पर 10 लाइन निबंध | 10 Lines on cow in Hindi

नमस्कार पाठको, आज के इस लेख में हम गाय पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on cow in Hindi) लिखेंगे। यदि आप भी 10 Lines Essay on Cow in Hindi for class 1, class 2, class 3, class4, class 5, class6 से लेकर class 10 तक के लिए ढूंढ रहे हैं तो यह लेख आपके लिए रामबाण सिद्ध होगा. हम ये essay आप जैसे प्यारे प्यारे बच्चो के लिए ही लिख रहे हैं इसलिए इसे शेयर करके अपना प्यार अवश्य दे । आपका प्यार हमारे लिए सराहना के समान होगा।

Cow जिसे हिंदी में गाय कहा जाता है, इसका स्वभाव बहुत ही शांत होता है। यूं तो गाय के कई सारे महत्व हैं पर उनमें से सबसे जरूरी ये है कि गाय हमारे अन्न का स्रोत है। तो चलिए शुरू करते है और गाय पर 10 लाइन निबंध हिंदी में लिखते हैं।

10 lines on cow in Hindi (गाय पर 10 लाइन हिंदी निबंध)

1) गाय इकलौती ऐसी प्राणी है जिसे हम जानवर ना मानकर उन्हें अपनी माता के समान मानते हैं और प्रेम देते है। गाय हमारी माता ही है।

2) गाय माता से हमे दूध जैसे पौष्टिक आहार की प्राप्ति होती है और हमारी हड्डियां भी मजबूत होती है। इसके अलावा गाय के दूध से जिससे दही, मक्खन, पनीर व दवाइयां और अन्य स्वादिष्ट पकवान भी बनती है।

3) गाय के दो सिंग, चार पैर और एक लम्बी पूंछ होती है। गाय को लोग ज्यादातर अपने घरों में भी पालते हैं और उनकी सेवा करते हैं।

गाय पर 10 लाइन निबंध

4) गाय का रंग भूरा, सफेद, और काला भी होता है। वैसे तो गायक कई सारे रंगों की होती है जैसे मुंह सफेद है तो शरीर में काले रंग के धब्बे भी देखने को मिल जाते हैं।

5) गाय माता एक शाखाहरी प्राणी है। जिनको घास खाना बहुत पसंद है। उसके अलावा वे चारा, और रोटी भी खाती है। गाय माता हमारे परिवार का हिस्सा ही होती है। हमे हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए और उन्हें परेशान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

6) गाय के दूध की अगर बात की जाए तो उससे हमे ताक़त मिलती है और हमारे लिए पोषक तत्व का कार्य करती है।

7) एक साधारण गाय पूरे दिन में 10 से 12 लीटर दूध देती है। वहीं जो जर्सी गाय होती है, वो दिन भर में 25 से 30 लीटर तक दूध आसानी से दे सकती है।

8) गाय माता पूरे दिन भर में 70 से 100 लीटर तक पानी आसानी से पी जाती है।

9) गाय माता में एक बात बड़ी अजीब होती है वो ये की उन्हे लाल और हरा रंग दिखाई नहीं देता है।

10) गाय माता को माता का दर्जा इसलिए भी दिया जाता है क्यूंकि इनके शरीर में 33 करोड़ देवताओं का निवास होता है। इसी कारण से दीवाली के पूर्व दूसरे दिन गोवर्धन पूजा के अवसर पर गौ माता की पूजा करते है और उनका मोर पंख आदि से श्रंगार भी किया जाता है।

Conclusion

आज के इस लेख में हमने गाय पर 10 लाइन निबंध (10 Lines on cow in Hindi) के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की है। हम उम्मीद करते हैं बच्चो को ये लेख पसंद आएगा और उन्हें आसानी से समझ भी आ जाएगा। सभी बच्चो से अनुरोध है कि अगर जानकारी पसंद आई हो तो इन्हे अपने मित्रो के साथ भी अवश्य शेयर करें।

अन्य सम्बंधित निबंध

Leave a Comment