[2022] पेड़ बचाओ पैराग्राफ | Save Trees Paragraph in Hindi

नमस्कार पाठको, आज के इस लेख में हम Save Trees Paragraph in Hindi (पेड़ बचाओ पैराग्राफ) लिखेंगे। इसके अंतर्गत हम सबसे पहले Short paragraph on save trees पढ़ेंगे। उसके पश्चात Long paragraph on save trees पढ़ेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और पेड़ बचाओ पर एक लेख लिखते है।

Short Paragraph on Save Trees (पेड़ बचाओ पैराग्राफ)

Short paragraph on save trees के अंतर्गत हम पेड़ बचाओ पर छोटा अनुच्छेद लिखेंगे। तो चलिए शुरू करते हैं और पेड़ बचाओ पर एक छोटा पैराग्राफ लिखते हैं।

जिसमे हम आपको बताएंगे कि आपको पेड़ का संरक्षण करना चाहिए क्यूंकि पेड़ है तो हम है और हमारा जीवन है अगर पेड़ नहीं तो मानव जीवन का धरती पर रहना संभव है।

Save Trees Paragraph in Hindi
Save Trees Paragraph in Hindi

आपने एक नारा हमेशा से सुनते आ रहे होंगे “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” (Save Trees Save Lifes) ये केवल एक नारा ही नहीं अपितु  पेड़ों को बचाने और आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरणा देता है। इसके अलावा यह हमारी जिम्मेदारी है कि जिस धरती पर हम रहते हैं उस पर हर एक इंसान को पेड़ के महत्व को समझना चाहिए और पेड़ों की रक्षा करनी चाहिए। उनको काटना नहीं चाहिए।

जितना हमारे जीवन में भोजन और पानी जरूरी है उतना ही जरूरी एक पेड़ भी है। अगर पेड़ ना हो तो मानव जीवन पूरी तरह से खत्म हो सकता है। भगवान की सबसे सुंदर रचना में से एक है पेड़। पेड़ों से हमें जीवन जीने की सबसे अमूल्य चीज मिलती है वह है ऑक्सीजन। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और बदले में हमारा कार्बन डाइऑक्साइड (Co2) ग्रहण कर लेते है।

हम पेड़ों को किस प्रकार बचाएंगे? (How to save trees in Hindi)

पेड़ों को बचाने के लिए हम अनेक बिंदुओं को आपके लिए लेकर आए हैं।

• पेड़ों को बचाने के लिए हम अपने पड़ोसी के साथ मिलकर सहायता ले सकते हैं और नगर परिषद प्रतिनिधियों से संपर्क कर सकते हैं।

• पेड़ बचाओ से संबंधित जागरूकता अभियान का भी निर्माण कर सकते हैं और उसके अंतर्गत एक अच्छी योजना बना कर पेड़ों का संरक्षण कर सकते है।

• पेड़ बचाने के लिए हमें मजबूत और प्रभावी तरीके से पेड़ों के लाभ पर सदा जोर डालना चाहिए और लोगों की पेड़ों के प्रति जागरूकता को बढ़ाना चाहिए।

• हम अपने घरों पर भी पेड़ लगा सकते हैं और हर एक पेड़ हमारे जीवन में सबसे ज्यादा प्रभावी हो सकता है।

Long Paragraph on Save Trees (पेड़ बचाओ धरती बचाओ पैराग्राफ)

अब हम पेड़ बचाओ पर एक दीर्घ अनुच्छेद लिखेंगे तो चलिए शुरू करते हैं और long paragraph on save trees पर अनुच्छेद लिखते हैं।

हमारे परिवार का पालन पोषण सरलता से हो सके उसके लिए धरती मां ने हमें एक बहुमूल्य उपहार दिया है जिसका नाम है पेड़ यानी की वृक्ष। एक वृक्ष मनुष्य के लिए ही नहीं अपितु पशु-पक्षी या अन्य जानवर के लिए भी सबसे जरूरी व महत्वपूर्ण है। एक पेड़ बारिश के पानी को सूखने और इकट्ठा करने का एक अच्छा साधन है इस वजह से एक पेड़ हमे तूफान के बाद नुकसान से बचाता है।

एक विकसित पेड़ बिना कुछ वापस लिये हम मनुष्यों की दिन रात सेवा करता है। फिर चाहे वह हवा को शुद्ध करना हो या परिस्थितिकी संतुलन को बनाए रखना हो। पेड़ों से हमें दवाइयां भी प्राप्त होती है जिससे हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। यही सब कारण है कि हमे पेड़ों का संरक्षण अवश्य करना चाहिए।

हमे पेड़ों को क्यों बचाना चाहिए? (Why save trees)

पेड़-पौधे हमें प्राकृतिक आपदाओं से भी बचाते हैं कई तरीके से हमारे जीवन का पालन पोषण करते हैं. वह हमारे पर्यावरण को स्वच्छ और हमारी धरा को हरा भरा रखते हैं। एक परिपक्व पेड़ हवा को ताजा करने और ग्रीन हाउस गैसों को अवशोषित करके जलवायु परिवर्तन से निपटने में हमारी सहायता करते हैं क्योंकि यह पेड़ जलवायु परिवर्तन के मुख्य स्रोतों में से एक हैं।

एक परिपक्व पेड़ 1 वर्ष में 20 लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने में सक्षम होते है। इसके अलावा एक पेड़ हमें अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए महत्वपूर्ण कवच प्रदान करता है. इसी कारण से हमारी त्वचा में कैंसर और अन्य समस्याएं नहीं होती है।

इसके अलावा पेड़ हमें मौसम पहचानने में भी सहायक है यह हिंसा को घटा दो और मानव जाति के लिए आर्थिक मौके उत्पन्न करते हैं। पेड़ों को एक शिक्षक के रूप में भी देखा जाता है क्योंकि यह बात नहीं करते पर हर एक सीख सिखाते हैं। गावों में बच्चे पेड़ों के नीचे ठंडी छांव लेते हैं और वहीं पर कभी कभी सो भी जाते हैं।

• एक घर के पास अगर 4 पेड़ लगे हैं तो वे 30 परसेंट तक गर्मी को ठंडा करने की कीमत को बचा सकता है वहीं दूसरी तरफ एक मिलियन पेड़ प्रतिवर्ष 10 मिलीयन डॉलर्स ऊर्जा की कीमत को बचा सकता है।

USDA वन सेवा के अनुसार घर के चारों तरफ अगर 6 से 7% पेड़ है तो इसका बाज़ार मूल्य बढ़ जाता है और लगभग 10% तक संपत्ति का दाम भी बढ़ जाता है।

तो यह सब प्रमुख कारण है जिसको जानने के बाद हमें पेड़ों को जरूर बचाना चाहिए और Save Trees Save Life इस स्लोगन का हिस्सा बन कर और अपने ध्यान में रखकर पेड़ों को संरक्षित करना चाहिए। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा Save Trees Paragraph in Hindi (पेड़ बचाओ पैराग्राफ) पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो कृपया इस लेख को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें।

जरूर पढ़े-

Leave a Comment