[2024] गणतंत्र दिवस पर निबंध | Essay On Republic Day in Hindi

आज के इस लेख में हम भारत के तीन राष्ट्रीय पर्वों में से एक के ऊपर बात करेंगे। जिसे कोई भी हिन्दुस्तानी अनंत काल तक नहीं भूल पाएगा और वो है गणतंत्र दिवस। जी हां दोस्तों आज के इस लेख में हम गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखेंगे और आप को सरल भाषा में बताएंगे कि गणतंत्र दिवस कब और किस लिए मनाया जाता है। तो चलिए शुरू करते हैं।

गणतंत्र दिवस पर निबंध

प्रस्तावना

हमारे द्वारा मनाया जाने वाला ये पर्व हम पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। राष्ट्रीय गीत गाते हैं राष्ट्रीय गान गाते है और अपने झंडे (तिरंगा) को सैल्यूट करते हैं। गणतंत्र दिवस का ये पर्व खास तौर पर विद्यालयों तथा सरकारी कार्यालयों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन के उपलक्ष पर बच्चे ढेर सारे गीत, भाषण और सांस्कृतिक कृत्य करते हैं और इस दिन सरकारी कार्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है।

जरूर पढ़े- गणतंत्र दिवस पर 10 वाक्य हिंदी और अंग्रेजी में

गणतंत्र दिवस का इतिहास

भारतीय गणतंत्र दिवस का इतिहास काफी ज्यादा रोचक और भव्य है जिसकी शुरुआत 26 जनवरी 1950 में की गई थी जब हमारे देश में भारत सरकार अधिनियम को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था। इसी के उपलक्ष में हमारे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। इसके अलावा एक और इतिहास बड़ा ही ज्यादा मशहूर है वो ये कि इसी दिन 1930 में कांग्रेस ने पहली बार पूर्ण स्वराज की मांग रखी थी वह भी एक ऐतिहासिक दिन था। इस दिन की शुरुआत 1929 में तब से शुरू हुई जब कांग्रेस का नेतृत्व पंडित जवाहरलाल नेहरू करते थे।

गणतंत्र दिवस का त्यौहार कब और क्यों मनाया जाता है?

गणतंत्र दिवस का त्यौहार हर साल 26 जनवरी को मनाया जाता है और इसकी शुरुआत 1950 में हुई और पूर्ण स्वराज की प्रतिज्ञा का भी सम्मान हुआ। गणतंत्र दिवस इसलिए मनाया जाता है क्योंकि इस दिन हमारे देश का संविधान पूर्ण रूप से शुरू हुआ था। यह हम सभी के लिए एक गर्व की बात है और हम 26 जनवरी के दिन को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।

जरूर पढ़ें- बसंत पंचमी पर निबंध

गणतंत्र दिवस के दिन आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के दिन कई सारे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं जैसे-

दिल्ली में 26 जनवरी के दिन परेड

गणतंत्र दिवस के दिन ना ना प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं भारत सरकार हर साल 26 जनवरी के दिन भारत की राजधानी नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें दिल्ली में स्थित इंडिया गेट पर खास परेड का आयोजन होता है और सुबह-सुबह इस महान कार्यक्रम को देखने के लिए लोग रास्तों पर इकट्ठा होते हैं। इस कार्यक्रम में तीनों सेनाएं विजय चौक से अपनी परेड को शुरू करते हैं जिसमें कई सारे अस्त्र और शस्त्र का भी प्रदर्शन किया जाता है।

झंडारोहण

इसके अलावा तीनों सेनाओं द्वारा राष्ट्रपति को सलामी दी जाती है। इसके अलावा सरकारी विभागों में और विद्यालयों में झंडारोहण का कार्यक्रम भी होता है और राष्ट्रीय गान गाया जाता है। इसके अलावा भारतीय वायु सेना के द्वारा हमारे राष्ट्रीय झंडे तिरंगा को फहराया जाता है और आसमान से फूलों की बारिश की जाती है।

जरूर पढ़ें- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर 10 वाक्य

गणतंत्र दिवस का महत्व

हमारे लिए गणतंत्र दिवस का महत्व इतना अधिक है कि हमे गर्व है कि हम इस दिन को अपने देश में पूरी आज़ादी से मना पा रहे हैं। हमारे वीर जवानों और स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस प्रकार आजादी दिलाई है उसे हम मारते दम तक नहीं भूलेंगे। इसके अलावा 26 जनवरी का दिन हमारे लिए आत्मगौरव भर देने वाला पर्व है और हमे पूर्व स्वतंत्रता की अनुभूति भी कराता है।

उपसंहार

आज के इस लेख में हमने गणतंत्र दिवस पर निबंध लिखा है हम उम्मीद करते हैं कि आपको गणतंत्र दिवस का महत्व अच्छे से समझ आ गया होगा। अगर हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख आपको पसंद आया होगा कैसे अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ अवश्य शेयर करें। धन्यवाद।

अन्य पढ़ें-

सरस्वती पूजा पर निबंध
तेल के बढ़ते दामों पर निबंध
इंटरनेट पर निबंध
मेरा प्रिय खेल पर निबंध
भारतीय किसान पर निबंध

1 thought on “[2024] गणतंत्र दिवस पर निबंध | Essay On Republic Day in Hindi”

Leave a Reply to Sushil kevat Cancel reply