इंग्लिश बोलना कैसे सीखें | english bolna kaise seekhe in hindi.

हेलो दोस्तों! क्या आपको भी english बोलने में परेशानी होती है? क्या आपको भी english ना बोल पाने के कारण हर जगह निराशा हाथ लगती है फिर चाहे वह कोई competitive exam या कोई जॉब का इंटरव्यू।

यदि हां तो आप बिल्कुल सही व सटीक पोस्ट पढ़ रहे हैं। इस पोस्ट में आप जानेंगे कि हम english bolna kaise seekhe in hindi और बेस्ट english speaking tips. इस पोस्ट को पढ़ने के बाद आपको इंग्लिश बोलना कैसे सीखें english bolna kaise seekhe से संबंधित सभी सवालों के जवाब सरलतापूर्वक मिल जाएंगे तो चलिए शुरू करते हैं-
english bolna kaise seekhe in hindi
english bolna kaise seekhe in hindi

भाषा किसे कहते हैं एवं भाषा का महत्व:-

हम जिस भी माध्यम से अपनी बात दूसरों तक पहुंचाते हैं व दूसरों की बातों को समझते हैं, वह माध्यम भाषा कहलाता है। भाषा अनेक प्रकार की होती हैं जैसे हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, तमिल, फ्रेंच, इत्यादि।

हम किसी भी भाषा का प्रयोग करके बड़ी ही सरलता से अपनी बात दूसरों तक पहुंचा सकते हैं व दूसरों की भाषा को समझ सकते हैं बशर्ते हमें उस भाषा का अच्छा व सुव्यवस्थित ज्ञान होना आवश्यक है।

भाषा का महत्व हमारे जीवन में बहुत ज्यादा है। यदि भाषा न हो तो हम पृथ्वी के किसी भी प्राणी जीव-जंतु से जुड़ ही नहीं पाएंगे। यदि हमारे जीवन से भाषा को हटा दिया जाए, तो हम बिना मस्तिष्क के शरीर के समान हो जाएंगे अर्थात बेकार हो जाएंगे।

सोचिए अगर भाषा ही ना होती तो हम आपसे और आप हमसे कभी ना जुड पाते इसलिए भाषा का जीवन में अमूल्य योगदान है।

English भाषा क्या है? What is english language?

English भी एक तरह की भाषा है जिसमें हम अपनी बात दूसरों तक पहुंचाते हैं। इस भाषा में व्याकरण का बहुत महत्व होता है। व्याकरण के ढेर सारे नियमों से मिलकर इस भाषा का निर्माण होता है।

English भाषा का महत्व:-

English आजकल हर तरफ छाई हुई हैं। कोई जॉब इंटरव्यू हो या किसी कक्षा का पाठ्यक्रम या फिर कोई जॉब का एग्जाम, english हर जगह अनिवार्य होती है।

आजकल लोग english speaking को देखते हुए ही इंसान के ज्ञान का पता लगाते हैं जोकि सरासर गलत है। english के बढ़ते महत्व को देखते हुए ही हिंदी माध्यम के बच्चों में हीनता का भाव उत्पन्न हो जाता है और वे अपने आप को अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थी से कम समझने लगते हैं।

यदि आप पढ़े लिखे नहीं हैं पर भी अंग्रेजी अच्छी बोल लेते हैं ,तो आप पढ़े लिखे माने जाएंगे। इस तरह की अजीबोगरीब बातें हमें सामान्य जीवन में अक्सर देखने को मिलती है।

इस भाषा का महत्व आज के समय में इतना बढ़ गया है कि छोटे-छोटे बच्चों पर भी लोग अंग्रेजी बोलने का दबाव बनाते हैं और जो अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाता है उसे गवार कह कर बुलाते हैं। इस भाषा के बढ़ते इस्तेमाल के चलते हर कोई आजकल इंग्लिश सीखने की होड़ में लगा हुआ है और सीखने के लिए परेशान है।

English किस प्रकार सीख सकते हैं:-

English बोलना बहुत आसान नहीं है पर इतना मुश्किल भी नहीं है कि हम सीख ना पाए। English बोलना सीखने के लिए सबसे जरूरी जो चीज है है वह हैं अध्ययन, अभ्यास, समर्पण, व सीखने की ललक 

तो english सीखने के लिए आप तीनों बातों का अच्छे से ध्यान रखें। कोई भी चीज हमें अभ्यास से ही आती है इसलिए इसका निरंतर अभ्यास करें। पूरे समर्पण के साथ किसी भी चीज का अभ्यास किया जाए तो वह हमें बहुत अच्छे से आ सकती है।

English grammer में आने वाले तीनो tense Present tense, Past tense और Future tense के नियमों को अच्छे से पढ़ें और अभ्यास करें। Grammer के अन्य नियमों को भी मन लगाकर पढ़ें व दैनिक जीवन में व्यावहारिक तौर पर उनका प्रयोग करें।

स्पोकन इंग्लिश सुधारने के लिए 13 बेहतरीन टिप्स:-

प्रतिदिन अंग्रेजी पढ़े:-

बेहतरीन अंग्रेजी बोलने के लिए प्रतिदिन उसका अभ्यास करे। अभ्यास ही हमें किसी भी चीज में महारथ हासिल करवाती है।

इसलिए प्रतिदिन english बोलने का अभ्यास अवश्य करें।आपको जिस भी तरह की english आती है, टूटी-फूटी उसे बोलना शुरू करें। कुछ समय बाद वह अपने आप ही सही होने लगेगी। बस आपको प्रतिदिन अभ्यास करने की जरूरत है।
अंग्रेजी में एक कहावत भी है:-
Practice makes a man perfect.

अंग्रेजी में सोचना शुरू करें:-

जैसे बचपन में हिंदी बोलने के लिए, हम हिंदी में सोचते भी थे। उसी प्रकार english को अच्छे से बोलने के लिए हमें अंग्रेजी में ही सोचने की जरूरत होती है।
इसलिए आप जो भी सोचे उसे english में सोचें जैसे I am doing my work, I am eating food, I am going to bath और अन्य।

अंग्रेजी समझ कर लिखना शुरू करें:-

आप जितनी english समझते जाते हैं उतनी ही खुद से लिखने की भी आदत डालें। ऐसा करने से अंग्रेजी आपको अच्छे से आने लगेगी।
लिखने की आदत से आप अंग्रेजी बहुत जल्द सीख पाएंगे इसलिए english को थोड़ा-थोड़ा समझ कर लिखना शुरू करें।

KYA APNE ESE PADHA: HANDWRITING KAISE SUDHARE? BEHATREEN TAREEKE

english bolna kaise seekhe in hindi
english bolna kaise seekhe in hindi

English बोलते समय हिचकिचाय नही:-

आप को जैसी भी english आती है उसे बेझिझक बोलते चले जाए। अंग्रेजी बोलते समय बिल्कुल भी न हिचकिचाय । जो भी समझ में आए उसे बिंदास बोले। अंग्रेजी बोलते समय इधर-उधर देख कर ना बोलें। सामने वाले को देखकर और आत्मविश्वास के साथ बोले।

अंग्रेजी का व्यवहारिक तौर पर इस्तेमाल करें:-

अंग्रेजी को अच्छी तरीके से बोलने के लिए उसे अपने दैनिक जीवन में इस्तेमाल करिए। सामान्य तौर पर भी अंग्रेजी का ही प्रयोग करें। इससे आपके लिये अंग्रेजी बोलना बहुत आसान हो जाएगा।

गलतियों में सुधार करें:- 

यदि आप बेझिझक अंग्रेजी बोलेंगे और लगातार उसका अभ्यास करेंगे तो आपको खुद ही अपनी गलतियों का पता चल जाएगा। उन गलतियों का समाधान ढूंढे और उनमें सुधार करें क्योंकि सुधार करने से ही आप उसमें परिपक्व हो पाएंगे। इसलिए अपनी गलतियों को पकड़े और उनमें सुधार करें। अगली बार से अंग्रेजी बोलते समय उन गलतियों का ना दोहराएं 

विशेषज्ञ से सलाह लें:- 

आपके दोस्तों में या आपके परिवार में जिनकी अंग्रेजी अच्छी हो उनसे अंग्रेजी में बात करने का प्रयास करें और उनसे कहें कि वह आपकी गलतियों को बताएं। ऐसा करने से आप बहुत आसानी से अपनी गलतियों को समझ पाएंगे और उनमें सुधार भी कर पाएंगे। गलती करने से घबराए बिल्कुल भी नहीं बल्कि उन गलतियों को ठीक करने पर जोर दें।

अनुवाद करके बोलने का प्रयास बिल्कुल ना करें:- 

हमारे साथ अक्सर होता है कि जब कोई english बोलता है तो हम उस english के वाक्य को हिंदी में अनुवाद करने बैठ जाते हैं और फिर उसके जवाब को देने से पहले भी english में अनुवाद करते हैं।
तो अंग्रेजी बोलने के दौरान अनुवाद करने की गलती बिल्कुल भी ना करें। क्योंकि ऐसी बहुत सी स्थिति होती है जहां पर यह अनुवाद सही नहीं बैठ पाता जिससे कि हम दुविधा में फंस जाते हैं और हमे निराशा ही हाथ लगती है। इसलिए खुद से अंग्रेजी को बनाकर बोलने का प्रयास करें। हिंदी से अंग्रेजी में अनुवाद करके बोलने का प्रयास ना करें।

English song सुने व गुनगुनाने का प्रयास करें:- 

गाने तो हम सब अक्सर ही सुना करते हैं। गानों से ही सुबह की शुरुआत और रात की समाप्ति होती है इसलिए गाने सुनने में आप अंग्रेजी गानों को सम्मिलित करें।
ऐसे गाने जिनमें थोड़ी साधारण इंग्लिश बोली जाती है उन्हें नियमित तौर पर सुने और गुनगुनाने का प्रयास करें। ऐसा करने से आप अंग्रेजी जल्दी बोलना सीख जाएंगे।

प्रतिदिन पांच नए शब्द अर्थ सहित याद करें:- 

अंग्रेजी को और बेहतर बनाने के लिए आप प्रतिदिन अंग्रेजी के पांच नए शब्द अर्थ सहित याद करें और दूसरे दिन नए 5 शब्द याद करने से पहले पुराने 5 शब्दों को अच्छे से दोहरा ले।नए 5 शब्द याद करने के पश्चात उन्हें बोलने में भी प्रयोग करें।ऐसा करने से आपका आत्मविश्वास अंग्रेजी के प्रति बढ़ेगा और आप बहुत ही आसानी से अंग्रेजी बोल पाएंगे। परंतु इन पांच नए शब्द याद करने के नियम को नियमित रूप से फॉलो करें।

अंग्रेजी कहानियां पढ़ें:- 

अंग्रेजी को और अच्छे से समझने के लिए आप अंग्रेजी की कहानियों को पढ़ना शुरू करें। याद रखें ज्यादा कठिन शब्दों वाली अंग्रेजी की कहानियों का चयन बिल्कुल ना करें क्योंकि ऐसा करने से आप आपके मनोबल पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
क्योंकि ऐसी कहानियों में अंग्रेजी के बहुत कठिन शब्दों का इस्तेमाल होता है, जो कि साधारण इंसान को समझने के लिए सरल नहीं होता।
इसलिए आप सरल शब्दों की english कहानियों को पढ़ें।आप चाहे तो छोटे बच्चों की english की किताबों की स्टोरी और कविताओं को पढ़ सकते हैं।
आप नीचे लिंक पर क्लिक करके भी सरल शब्दों की इंग्लिश कहानियां पढ़ सकते हैं-
https://www.fluentu.com/blog/english/easy-english-short-stories-2/

व्याकरण और शब्दों के सही उच्चारण पर ध्यान दें:-

English बोलते समय शब्दों के सही उच्चारण पर थोड़ा ध्यान दें। शुरुआत में गलती करना स्वाभाविक हैं परंतु बाद में उन गलतियों का सुधार करके उन शब्दों के उच्चारण पर ध्यान जरूर दें। खाली समय में अंग्रेजी के व्याकरण के नियमों को अध्ययन करें और उसे व्यावहारिक तौर पर इस्तेमाल भी करें।

App का इस्तेमाल करें:- 

यदि आप डिजिटल संसाधनों का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आप अंग्रेजी english seekhne ke liye ऐप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। English सीखने के लिए आप DUOLINGO.COM का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप में आपको अंग्रेजी के नियमों को शुरुआत से बताया जाता है और फिर आपसे प्रश्न भी पूछे जाते हैं। प्रश्नों के जवाब देने पर आपका रिवीजन भी आसानी से हो जाएगा।

कुछ महत्वपूर्ण तथ्य:-

1- आपको अंग्रेजी टूटी फूटी बोलते देखकर शायद आपके दोस्त आप पर हँसे और आपके रिलेटिव पीठ पीछे यह भी कह सकते हैं कि यह अपने आप को सबसे अच्छा और स्मार्ट दिखाने के लिए अंग्रेजी बोल रहा है अर्थात् आपको विचलित करने का प्रयास कर सकते हैं, पर आप उनकी बातों में मत आइएगा और निरंतर अंग्रेजी बोलने के अभ्यास में लगे रहिएगा।

2- निरंतर प्रयास करने पर आपके सामने कई तरह की परेशानियां आएंगी और यह परेशानियां आपको तभी मिलेंगी जब आप लगातार प्रयास में लगे रहेंगे, पर आप इन परेशानियों से घबराइएगा नहीं और आत्मविश्वास के साथ प्रयास में लगे रहिएगा।
आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी-
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती 

KYA APNE ESE PADHA: PADHAI ME MAN KAISE LAGAYE  IN 2021

सलाह:- 

English bolna kaise seekhe हमने आपको बता दिया पर इसे केवल 1 हफ्ते तक इस्तेमाल करने के बाद छोड़िएगा नहीं क्योंकि बिना consistency के आप इंग्लिश बोलना कभी भी नहीं सीख सकते।
इसलिए consistent रहिए और dedicated रहिए। दोस्तों! तब तक हार मत मानिए जब तक आप english  भी हिंदी की तरह खुलकर और फर्राटेदार ना बोलने लगे।

निष्कर्ष:- 

आज हमने जाना की english bolna kaise seekhe और english फर्राटेदार बोलने के लिए 13 बेस्ट स्टेप्स।
हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा होगा और आप हमारे बताए हुए उपायों को जरूर  इस्तेमाल  करेंगे।

यदि आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे अपने दोस्तों और करीबी लोगों के साथ सोशल मीडिया पर अवश्य शेयर करें ताकि उन्हें भी इंग्लिश बोलने से संबंधित बेहतरीन उपाय पता चल सके।
तो मिलते हैं हमारे अगले पोस्ट में तब तक स्वस्थ रहिए! मस्त रहिए!

6 thoughts on “इंग्लिश बोलना कैसे सीखें | english bolna kaise seekhe in hindi.”

Leave a Reply to Himanshu Singh Cancel reply