डिजिटल इंडिया पर निबंध | Digital India Essay In Hindi

हेलो दोस्तों, हमारा भारत आज लगातार डिजिटलीकरण (Digitalisation) की ओर अग्रसर हो रहा है। डिजिटल भारत बनाने की हमारी यह परियोजना देश को सशक्त बनाने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की तरह हम सबके सामने है जिसके साक्षी हम, आप और हमारे भारत के नागरिक हैं।

 
तो दोस्तों, आज आपको हमारे इस आर्टिकल में डिजिटल इंडिया पर निबंध पढ़ने को मिलेगा जोकि कक्षा 4,5,6,7,8,9,10,11,12 और अन्य competitive exams जैसे  कि IAS/SSC/UPSC के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस आर्टिकल में आपको Digital India Par Paragraph, Article, or Speech व संपूर्ण जानकारी संक्षिप्त में मिलेगी। तो पूरा आर्टिकल अंत तक जरूर पढ़ें- 
 
क्या आपने इसे पढ़ा- 5G नेटवर्क पर निबंध।
 
Digital India Essay In Hindi
Digital India Essay In Hindi

1- डिजिटल इंडिया पर छोटे व बड़े निबंध / Short and Long essay on Digital India:-

(i)- निबंध – (1) (100 शब्दों में )

1- डिजिटल इंडिया कब शुरू हुआ:-

डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2015 में की गई थी। नई दिल्ली में श्रीमान उद्योगपति अनिल अंबानी, अजीम प्रेमजी, साइरस मिस्त्री की उपस्थिति में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम की शुभ शुरुआत की गई। 01 july – 07 july 2015 को डिजिटल week के रूप में मनाया गया।
 

2- डिजिटल इंडिया Programme का लक्ष्य:-

डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट का मुख्य लक्ष्य भारत को डिजिटली (digitally) grow करना था। सरकार द्वारा संयोजित मुख्य सरकारी सुविधाओं को इलेक्ट्रॉनिक रूप से इंटरनेट से connect करना डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का मुख्य लक्ष्य था। 

3- उपसंहार:-

अपने देश भारत को हर क्षेत्र में सशक्त व विकसित करने का सपना हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदरदास मोदी जी का है और इन्हीं की अध्यक्षता में हमारा भारत अब स्वयं को डिजिटल क्षेत्रों में विकास की ओर अग्रसर हो रहा है।

(ii) निबंध – 2 (200 -300 शब्दों में)

1- प्रस्तावना:-

हमारा देश भारत आज हर क्षेत्र में प्रगति की ओर बढ़ रहा है फिर चाहे वह आयात/निर्यात हो या फिर डिफेंस। हमारे देश को हर तरह से सशक्त करने के लिए हमारे देश का हर नागरिक अपना संपूर्ण योगदान भी दे रहा है। इसके साथ ही साथ देश को आर्थिक व भौतिक रूप से मजबूत बनाने के लिए भारत सरकार अथक प्रयास कर रही है। इन्हीं परियोजना में से एक है- डिजिटल इंडिया योजना ।
 

2- डिजिटल इंडिया के लाभ/ फायदे – Advantages of Digital India in Hindi:-

डिजिटल इंडिया mission का आरंभ 1 जुलाई 2015 को माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी की अध्यक्षता में हुई थी। डिजिटल इंडिया मिशन का उद्देश्य इंडिया को सशक्त करना व प्रत्येक नागरिको तक सभी योजनाओं का आसानी से लाभ पहुंचाना था।
  • प्रत्येक नागरिकों का आधार कार्ड बनवाकर उनकी जानकारी लेकर उन तक सभी सरकारी योजनाओ का लाभ पहुंचाना।
  • प्रत्येक नागरिकों का biometric लेकर उनकी उचित व सही जानकारी के अनुसार उन तक सेवा मुहैया कराना व सम्मान करना। 
  • सभी सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक के माध्यम से इंटरनेट से जोड़ना व इसकी जानकारी सभी लोगों तक पहुंचाने से सभी नागरिकों का समान रुप से लाभ उठाना।
Digital India ke fayde / Advantages of Digit India
Digital India ke fayde / Advantages of Digital India

घर बैठे बिना भाग दौड़ के अपने कार्य जैसे Bill Submitting, Gas Booking, Online ticket booking, को आसानी से करना। डिजिटल इंडिया मिशन की सहायता से ही आज व्यक्ति अपने ज्यादातर कार्य ऑनलाइन ही निपटा लेता है वो भी बिना किसी अतिरिक्त खर्च के।

3- Slogan on Digital India in Hindi in 50 words:-

  1. डिजिटल बन रहा अपना भारत, चलो मिलकर करें इसका स्वागत।
  2. कागज और कलम की होगी बचत, डिजिटल इंडिया बनाने की ली है हमने शपथ।
  3. कैशलेस इंडिया की है यह शुरुआत, आत्मनिर्भर बने भारत यही है सबकी आस।
  4. अपना देश बदल रहा है,कैशलेस की ओर बढ़ रहा है।
  5. नोट का करो कम उपयोग, बनाओ अपनी पॉजिटिव सोच।
  6. दुविधा को मिटाना है, ई -भुगतान को अपनाना है।
  7. पैसों को छोड़ E- पेमेंट को बनाओ हथियार, असाक्षरता को छोड़, बन जाओ हथियार।

4- उपसंहार:-

वास्तव में डिजिटल इंडिया प्रोग्राम ने हमारे देश को सुसज्जित व उज्जवल बनाने में अमूल्य योगदान दिया है। डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट की सहायता से केवल हमारा भारत ही नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक अपने सुख व उन्नति की ओर परस्पर आगे बढ़ रहे हैं।

Digital India, Splendid India

(iii) निबंध – 3 (400-500  शब्दों में) :-

1- प्रस्तावना:-

जुलाई 2015 में शुरू किया गया डिजिटल इंडिया प्रोग्राम माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रमुख प्रोग्राम में से एक है। डिजिटल इंडिया प्रोग्राम का सर्वप्रमुख लक्ष्य सभी नागरिकों को डिजिटली साक्षर बनाना है। डिजिटल साक्षरता हमारे देश को मजबूती प्रदान करने के लिए स्तंभ के समान कार्य करेगा।

2- डिजिटल सशक्तिकरण से आप क्या समझते हैं:-

यह योजना देश में सशक्त रोजगार, जागरूकता और विकास के लिए सहायक साबित होगी। इस योजना को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में अगले स्तर पर पहुंचाया जाएगा। डिजिटल इंडिया mission को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए 2.5 लाख ग्राम पंचायतों को इंटरनेट (internet) से जोड़ा जाएगा। सभी सरकारी विभाग व सरकारी योजनाओं को भी digital रूप से internet से connect किया जाएगा।

3- डिजिटल इंडिया से क्या लाभ है:-

डिजिटल इंडिया योजना की सहायता से प्रत्येक व्यक्ति साक्षरता का निर्वाहन करेगा। सभी मंत्रालयों को एकजुट करके उनकी सेवाओं आधार कार्ड को सभी लोगों में वितरित किया जाएगा। भारत सरकार व मंत्रालय के द्वारा प्रदान की गई सेवाएं जैसे gas booking, online टिकट booking, online reservation, paying bill online, net banking, etc सब का भुगतान digitalisation के अन्तर्गत होगा।
 
डिजिटल इंडिया प्रोग्राम के नव स्तंभ है जैसे इंटरनेट तक सबकी पहुंच, E- Governance, इलेक्ट्रॉनिक क्रांति, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, आदि। जन, धन आधार और मोबाइल बैंकिंग सेवा का अधिग्रहण। देश की अखंडता को भंग होने से बचाने के लिए भ्रष्टाचार का नियंत्रित होना बहुत ही आवश्यक है। 
 
डिजिटल इंडिया मुहिम की वजह से सेवाओं में बढ़ती धांधली रोकी जा सकेगी एवं देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जा सकेगा।

4- डिजिटल इंडिया की हानि :-

  • डिजिटल इंडिया मुहिम एक महत्वपूर्ण योजना होने के बावजूद भारत को विकसित बनाने में असक्षम है। देश का साक्षरता के तरफ रुझान न होना इसकी असफलता का एक कारण है।
  • डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट का सफल होना तभी संभव है जब प्रत्येक व्यक्ति के पास मोबाइल फोन और तेज इंटरनेट कनेक्शन मौजूद हो। हमारे देश में कई संख्याओं में नागरिक उपस्थित हैं जिनके पास स्मार्टफोन और अच्छा इंटरनेट कनेक्शन तो दूर कीपैड फोन भी उपलब्ध नहीं है।
  • सभी सेवाओं को डिजिटल रूप से मुहैया कराने के कारण ऑफलाइन छोटे कारोबारियों के रोजगार पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
  • सबकुछ ऑनलाइन उपलब्ध कराने की होड़ में अल्प साक्षर नागरिकों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जिसके कारण वह अपने विकास के साथ-साथ देश की आर्य व्यवस्था के विकास में भी रोड़ा बनती जा रही है।

5- उपसंहार:-

समय तेजी से बदल रहा है हमारे लिए जरूरी है कि हम भी समय के साथ अपने आप को सुधार ले व लगातार देश की तरक्की में योगदान दे। यह तभी साबित हो पाएगा जब हम में और आप में सीखने की ललक व देश को सर्वोत्तम बनाने का जुनून हो।

2- डिजिटल इंडिया पर निबंध / Digital India Essay in Hindi for IAS, UPSC, SSC, and All Competitive exam (1000+ शब्दों में):-

1- प्रस्तावना:-

भारत अपने प्राचीन काल से बहुत ही धन्य देश बन रहा है। समय-समय पर भारत सरकार ने अलग-अलग परियोजनाओं से इसके विकास का राज्य अभिषेक किया है। अनंत परियोजना में एक डिजिटल भारत परियोजना भी है। डिजिटल भारत परियोजना देश को एक अनोखा व शालीमार रुख प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक योजना है।
 

2- डिजिटल भारत की शुरुआत:-

डिजिटल भारत नामक विशिष्ट परियोजना की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को श्रीमान नरेंद्र मोदी के हाथों से हुई। इस विशेष अवसर पर यहां रिलायंस कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी, विप्रो के चेयरमैन अजीम प्रेमजी एवं टाटा ग्रुप के चेयरमैन साइरस मिस्त्री मौजूद थे। इन सब की मौजूदगी में हमारे राष्ट्र भारत को सुसज्जित व तकनीकी पक्ष मजबूत करने के लिए इस अभियान की शुरुआत हुई। यह डिजिटल भारत अभियान के नाम से भी प्रसिद्ध हुआ।

3- डिजिटल भारत के नौ स्तंभ:-

  • ब्रॉडबैंड सुविधा।
  • घर-घर में स्मार्टफोन।
  • बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी।
  • E- Governance / ई – गवर्नेंस
  • E- क्रांति 
  • डिजिटल साक्षरता।
  • इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं का निर्माण (Aatmanirbhar bharat)
  • IT नौकरियों से रोज़गार।
  • फसल कार्यक्रम।

ब्रॉडबैंड सुविधा:-

डिजिटल भारत परियोजना के तहत 2.5 लाख पंचायतों को इंटरनेट से जोड़ने का अनुमान है। जिसके लिए 20000 करोड़ की राशि का इस्तेमाल कर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क को देश भर में व्याप्त किया जाएगा जिससे कि यह क्षेत्र तकनीकी पक्ष से मजबूत बन सके।

घर-घर में स्मार्टफोन:-

डिजिटल साक्षरता व चीजों के व्यवहारिक प्रयोग के लिए घर-घर स्मार्टफोन होना अहम है। भारत में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या ने 2014 में ही लगभग 580 मिलीयन के आंकड़े को पार किया जो कि अपने आप ने आश्चर्य से भरा हुआ है।

बेहतर Internet Connectivity:-

भारत सरकार द्वारा संचालित सेवाओं को प्रत्येक नागरिक तक वितरित करने के लिए बेहतर internet connectivity की बहुत जरूरत है। जिसके लिए हमारे भारत में सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसके तहत लोगों तक इंटरनेट की पहुंच बहुत ही आसानी से बनी रहे।

E- Governance / ई – गवर्नेंस:-

सभी कागजी कार्य को ऑनलाइन मिलाने कोई गवर्नेंस का नाम दिया गया है। जिसके अनुसार, IT का उपयोग करके ज्यादातर कार्य को इंटरनेट से जोड़ा जा सके। इसके लिए भारत सरकार ने कई तरह के प्लेटफार्म व ऐप की भी व्यवस्था कराई है।

ई- क्रांति:-

ई क्रांति में मुख्य रूप से स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, न्याय और सुरक्षा, ग्रामीण विकास में प्रौद्योगिकी की मदद से बढ़ावा देना व सुधार करना है। सभी क्षेत्र की जानकारी पर्टिकुलर उस प्लेटफार्म पर उपलब्ध होगी जिससे कि व्यक्ति बिना किसी परेशानी उसको ग्रहण कर सके।

डिजिटल साक्षरता:-

भारत देश को व्यापक तौर पर विस्तृत करने ओर उज्जवल भविष्य के लिए लोगों को डिजिटल साक्षरता का रसपान करना। डिजिटल साक्षरता की सहायता से ही नागरिक अपने विकास व भलाई के लिए शुरू की गई सरकारी सेवाओं का उच्चतम लाभ उठा सकेगा।

इलेक्ट्रॉनिक्स वस्तुओं का निर्माण:-

देश में आयात को कम करने व संपूर्ण राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने के लिए डिजिटल इंडिया परियोजना के तहत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का देश में ही मॉडर्न तकनीकी का इस्तेमाल करके निर्माण किया जाए। यह डिजिटल इंडिया मिशन का सर्व प्रमुख स्तंभ के रूप में विद्यमान है।

IT नौकरियों से रोजगार:-

देश के नागरिकों को डिजिटल इंडिया भारत मुहिम के तहत विभिन्न आईडी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करना इस मुहिम का लक्ष्य है। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था वहां के नागरिकों के रोजगार प्रणाली पर निर्भर करती है। तो आईटी व डिजिटल सशक्तिकरण से नागरिकों में रोजगार के अवसर पैदा करना महिम का मकसद है।

फसल कार्यक्रम:-

विभिन्न प्रकार के फसल कार्यक्रमों का उद्घाटन हुआ जिसके अंतर्गत सरकार द्वारा प्रथम सेवाओं को डिजिटल तकनीक के माध्यम से इंटरनेट कनेक्शन से लिंक किया जाए जिससे इसका लाभ प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे।
 
क्या आपने इसे पढ़ा :- Swachh Bharat Abhiyan Essay In Hindi

4- डिजिटल इंडिया के उद्देश्य:-

डिजिटल इंडिया परियोजना देश के विकास में बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई मुहिम है इसके मुख्य उद्देश्य इस प्रकार है- 
  • देश के सभी नागरिकों में डिजिटल साक्षरता का विस्तार करना और डिजिटल के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना।
  • देश के सभी मंत्रालयों, सरकारी प्राइवेट सेवाओं को इंटरनेट से लिंक करके उसके लाभ को प्रत्येक नागरिकों तक भ्रष्ट रहित रहकर पहुंचाना।
  • देश में आयात के दर को कम करके आत्मनिर्भर बनाने की और अपना पार्क बढ़ाना। अन्य देशों पर भारत देश की निर्भरता कम करके देश के नए कीर्तिमान को गढ़ना।
  • लोगों तक आईटी तकनीक व तकनीकी साक्षरता के बलबूते रोजगार केेे ढेरों अवसर प्रदान करना। जिससे देश का हर नागरिक अपने देश के विकास में भागीदार हो सके।
  • देश के बुनियादी ढांचे को सशक्त करना। जिस प्रकार अन्य देश अपने को अन्य से अलग रखने की होड़ में लगे हैं तो ऐसे में भारत को अपने स्थान को परस्पर सक्रिय रखना व विकसित होना।

5- The Impact of Digital India Project / डिजिटल इंडिया परियोजना का प्रभाव:-

देश में डिजिटल इंडिया अभियान की कई तरह के सकारात्मक प्रभाव हमें देखने को मिले। देश में सेवाओं का समान रूप से नागरिकों में वितरण होना, भ्रष्टाचार के प्रकोप का कम होना, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का स्वदेश में ही निर्माण होना इस बात को स्पष्ट करता है कि डिजिटल इंडिया परियोजना का प्रभाव, और आशावादी व नए कीर्तिमान को स्थापित करने वालाा है।
 
लोगों में डिजिटल विकास का रुख आजकल किसी से छुपा नहीं है। बड़े-बड़े उद्योगपतियों से लेकर एक छोटा चायवाला व्यापारी भी phone pay, paytm, google pay व अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सहभागी है। जो कि हमारे देश का डिजिटलीकरण की ओर साफ इशारा कर रहा है।
 
हम भारतीय हमारे देश के डिजिटलीकरण को देश के विकास के रूप में देख सकते हैं।

6- Digital India Success और failure / डिजिटल इंडिया सफल और असफल:-

जिस प्रकार प्रत्येक सिक्के के दो पहलू होते हैं और जैसे हर चीज में अच्छे व बुरे गुण मौजूद होते हैं ठीक उसी प्रकार डिजिटल इंडिया परियोजना के सकारात्मक व नकारात्मक बिंदु दोनों है। जिसे हमारा समझना अति आवश्यक है।
 
जहां एक और देश डिजिटल राह पर चलकर अपने आप को समर्थन सशक्त बनाने में लगा है तो वहीं दूसरी ओर आर्थिक रूप से कमजोर लोग जिनके पास दो वक्त की रोटी तक के पैसे नहीं है वह अपने को और पीछे होते हुए देख रहे हैं।
 
जहां एक ओर डिजिटल विकास व आईटी रोजगार में बढ़ोतरी हो रही है तो दूसरी ओर ऑफलाइन विक्रेताओं का व्यापार पीछे जा रहा है क्योंकि आजकल हर व्यक्ति बिना कहीं गए आलसी बनकर सारे कार्य घर से ही करना चाहता है जिसका प्रभाव बहुत ही भयावह है।
 
डिजिटल इंडिया के सकारात्मक व नकारात्मक बिंदु दोनों विद्यमान है तो हम सभी भारतवासी के लिए आवश्यक है कि बदलते समय के साथ हम अपनी जीवनशैली व जीवन जीने के तरीके में भी समय अनुसार बदलाव करें। यही हमारे और हमारे देश के लिए लाभदायक होगा।

7- उपसंहार:-

किसी भी परियोजना को सफल तभी माना जा सकता है जब राष्ट्र के सभी नागरिकों व उनके विकास के लिए व कारगर साबित हो। इसी दिशा में डिजिटल इंडिया मुहिम आगे बढ़ रही है और देश के प्रगति में इंद्रधनुष के नए व सुहावने रंग भर रही है।

3- Paragraph / Article / Speech on Digital India in hindi | डिजिटल इंडिया पर वाक्य:-

देश में उन्नति के चिराग को पूरे विश्व में प्रज्वलित करने के लिए देश में 1 जुलाई 2015 को डिजिटल इंडिया नामक परियोजना शुरू की गई। इसके साक्षी मुकेश अंबानी, प्रेम जी, व साइरस मिस्त्री जैसे दिग्गज उद्योगपति हुए इस मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्र सरकार ने लगभग 914 करोड रुपए खर्च किए।
Paragraph / Article / Speech on Digital India in Hindiइस अभियान का मुख्य लक्ष्य देश को डिजिटल सशक्तिकरण प्रदान करना, सरकारी योजनाओं एवं मंत्रालयों को तकनीकी रूप से उच्च इंटरनेट कनेक्शन से लिंक करना था। जिसकी सहायता से यह सारी सुविधाएं वह जानकारी लोगों तक आसानी से पहुंच पाए।
 
इस अभियान के परिणामवश देश में निर्यात के असंख्य अवसर, आत्मनिर्भरता प्रणाली, विकसित अर्थव्यवस्था जैसे कीर्तिमान गठित हुए जिससे कि देश एक अलौकिक शक्ति के रूप में उभर कर सामने आया है।

क्या आपने इसे पढ़ा –

1 thought on “डिजिटल इंडिया पर निबंध | Digital India Essay In Hindi”

Leave a Reply to Eatsmilerecipes Cancel reply