महाशिवरात्रि पर 10 वाक्य (निबंध व महत्व)

सनातन धर्म सबसे पुराने धर्म में एक माना जाता है। हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवताओं का प्रचलन है। हिंदू धर्म में अनेक देवी देवताओं में भगवान शिव सबसे श्रेष्ठ माने जाते हैं। भगवान शिव को महादेव की उपाधि दी गई है। भगवान शिव को इस सृष्टि का संघारक भी कहा जाता है।

महाशिवरात्रि का महत्व

अलग-अलग समय पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा-अर्चना, हवन, यज्ञ उपवास आदि प्रेम भाव से किया जाता रहा है। मंगलवार को भगवान शिव का दिन कहा जाता है। भगवान शिव का सबसे अहम दिन शिवरात्रि नाम से प्रचलित है।

जरूर पढ़े- सरस्वती पूजा पर निबंध

शिवरात्रि का उत्सव मनाने के पीछे कारण है कि ऐसा माना जाता है कि शिवरात्रि के दिन स्वयं भगवान शिव अपने भक्तों को आशीर्वाद देने के लिए विशालकाय रूप धारण करते हैं।
2022 में महाशिवरात्रि 1 मार्च को धूमधाम से मनाई जाएगी।

महाशिवरात्रि पर 10 वाक्य

दोस्तों, आज हम लोग को महाशिवरात्रिपर 10 वाक्य में महाशिवरात्रि से संबंधित महत्वपूर्ण बातों को जानेंगे। हम आशा करते हैं कि आपको यह लेख पसंद आएगा। यदि पसंद आए तो इसे दूसरों के साथ भी अवश्य शेयर करें-

1- प्रत्येक वर्ष, महाशिवरात्रि फागुन माह की चतुर्दशी को प्रेम भाव से मनाया जाता हैं।

2- ऐसा कहा जाता है कि महाशिवरात्रि से ही संपूर्ण ब्रह्मांड का संचालन किया गया था।

3- महाशिवरात्रि का उत्सव भगवान शिव और पार्वती के अटूट प्रेम का उल्लेख करता है।

4- महाशिवरात्रि के दिन ही भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था।

5- हिंदू धर्म के अनेक त्योहारों में महाशिवरात्रि सबसे पवित्र व महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है।

जरूर पढ़े- काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर 10 वाक्य

6- महाशिवरात्रि का दिन स्वयं महादेव का विष कंठ में धारण करने का साक्षी है, जिसने पूरी पृथ्वी का नाश होने से बचाया था।

7- ऐसा भी प्रचलित है कि यदि कुंवारी महिलाएं इस दिन भोलेनाथ का व्रत करें तो उन्हें भोलेनाथ के समान पार्वती की प्राप्ति होती है।

8- पूरे वर्ष में 12 शिवरात्रि होती हैं जिसमें कि महाशिवरात्रि सबसे अंधकारमय व ऊर्जापूर्ण मानी जाती है।

9- भगवान शिव को अनेक नाम से संबोधित किया जाता है जैसे की भोलेनाथ, महादेव, बमलहरी, नट्राज, नीलकंठ, शशिधर, रुद्र इत्यादि।

10- नीलकंठ के अनोखे रूप की पूजा में बेलपत्र, धतूरा, भांग व जंगली फल इस्तेमाल होते हैं; यह उन्हें अत्यंत भाते हैं।

निष्कर्ष

भगवान शिव प्रेम के देवता है। यदि उन्हें प्रेम से पुकारो तो वह अपने भक्तों की सहायता करने पर आते हैं। यदि आपके मन में सच्ची श्रद्धा और ईश्वर के प्रति विश्वास है; तो आपको अपने जीवन की कठिनाइयों से डरने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है; केवल ओम नमः शिवाय करने से आपकी समस्याएं दूर हो सकती है।

तो दोस्तों, आज हमने महाशिवरात्रि पर 10 वाक्य पढ़ा, जिनमें हमने महाशिवरात्रि के महत्व के बारे में जाना। यदि आप भी भगवान शिव पर श्रद्धा रखते हैं तो हमें कमेंट सेक्शन में अवश्य बताएं, धन्यवाद।

महाशिवरात्रि से संबंधित प्रश्न (FAQs)

Q- 2022 में महाशिवरात्रि कब है?

1 मार्च

Q- भोलेनाथ से संबंधित जाप कौन सा है?

ओम नमः शिवाय।

Q- भोलेनाथ को सबसे प्रिय क्या है? 

प्रेम, शाश्वत श्रद्धा व उनके आराध्य श्री नारायण ।

Q- महाशिवरात्रि के उत्सव से संबंधित चर्चित मंदिर कौन सा है?

बाबा विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) एवं पशुपतिनाथ मंदिर (नेपाल)

अन्य पढ़ें-

Neocov कोरोना वेरिएंट पर निबंध

कृतज्ञता पर निबंध

सरस्वती पूजा पर 10 वाक्य

अंतरराष्ट्रीय कैंसर दिवस पर निबंध

Leave a Comment