[2022] प्लास्टिक पॉलिथीन: जाने क्या है दैनिक जीवन में महत्व

प्लास्टिक पॉलिथीन का दैनिक जीवन में महत्व

आज के इस लेख में हम प्लास्टिक पॉलिथीन के दैनिक जीवन में महत्व के बारे में बात करेंगे। पॉलिथीन एक ऐसी वस्तु है जो मानव के जीवन में काफी ज्यादा महत्व रखती है। आइए विस्तार से हम इसके महत्व को जानते हैं। परन्तु उससे पहले एक बात स्पष्ट कर देता हूं कि यह पॉलिथीन सभी के लिए उतनी ही हानिकारक भी है. आगे इस लेख में हम जानेंगे कि क्यों प्लास्टिक पॉलिथीन हमारे लिए एक शत्रु के समान है।

प्लास्टिक पॉलिथीन का दैनिक जीवन में महत्व


आजकल मनुष्य अपने दैनिक कार्यों को पूरा करने के लिए करीब 3 बार पॉलिथीन का उपयोग करता है। आज के युग में पॉलिथीन के बिना जीवन की कल्पना करना भी मुश्किल है। एक पॉलिथीन कितनी उपयोगी है इस बात का अंदाजा आप ऐसे लगा लीजिए कि मनुष्य को छोटे से छोटा समान लेना होता है तो वो पॉलिथीन का प्रयोग करता है क्योंकि पॉलिथीन टिकाऊ होती है, हल्की होती है और कोई भी छोटा मोटा समान आसानी से उसमे लेके जाय जा सकता है।

प्लास्टिक पॉलिथीन का दैनिक जीवन में महत्व
प्लास्टिक पॉलिथीन का दैनिक जीवन में महत्व

पहले के जमाने में लोग बहुत सही थे- वे सब्जी राशन और अन्य वस्तुएं खरीदने के लिए घर से कपड़े का झोला लेकर चलते थे। प्लास्टिक पॉलिथीन की सबसे बड़ी खासियत यह भी होती है कि यह वाटरप्रूफ होती है जिसके कारण इसमें कोई भी सामान खराब नहीं हो सकता चाहे उस पर पानी ही क्यों ना डाल दिया जाए।

इसकी महत्वता का अंदाज़ा इसी बात से लगा लीजिए की इसका उपयोग केवल गृह उपयोगी वस्तुओं के लिए ही नहीं अपितु चिकित्सा, कृषि, भवन निर्माण, विज्ञान सेना, शिक्षा, अंतरिक्ष, सूचना प्रौद्योगिकी इत्यादि इन सब जगहों पर हो रहा है।

जरूर पढ़े- पॉलिथीन पर निबंध

लेकिन यही पॉलिथीन जब रिसाइकिल नहीं हो पाती तो ये हमारे लिए खतरनाक हो जाती है और अन्य कई सारी हानियां मानव जीवन में होती है। पॉलिथीन के महत्व को इस कदर भी समझा जा सकता है कि छोटी सी छोटी चीज लेने के लिए लोक पॉलिथीन का प्रयोग करते है परन्तु ये हमारे लिए बहुत ही ज्यादा हानिकारक है और इसका अथाह इस्तेमाल करने से ही हम इस परेशानी से जूझ रहे हैं।

प्लास्टिक पॉलिथीन से हमे किस प्रकार खतरा है?


हमारे आधुनिक समाज में प्लास्टिक मानव शब्द रूप के रूप में उभर रहा है। हमारे समाज में पहले आतंकवाद से छुटकारा पाया जा सकता है परंतु प्लास्टिक से छुटकारा पाना अत्यंत कठिन है क्योंकि आज यह हमारे दैनिक जीवन में बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण बन गई है। तमाम खूबियों के बाद जब यह उपयोग के बाद फेंक दिया जाता है तो या अन्य कस्बों के साथ मिलकर आसानी से नष्ट नहीं होता है। बल्कि लंबे समय तक उसी धरा पर एकत्रित होता जाता है। जिससे उपजाऊ धारा भी बंजर बन जाती है।

इसके अलावा ये पॉलिथीन जब धारा में मिल जाता है तो कभी कभी गौ माता भूलवश इसका सेवन भी कर लेती है। जिसके परिणाम स्वरूप गायों को इसकी कीमत कभी-कभी तो अपनी जान देकर चुकानी पड़ती है। क्योंकि गाय पॉलिथीन को आसानी से पचा नहीं पाती है और ढेरो तरह की बीमारियां उनमें उत्पन्न होने लगती है।

जरूर पढ़े- गाय पर 10 वाक्य निबंध

इसके अलावा कृषि क्षेत्र में भी पॉलिथीन से कई प्रकार की हानियां होती है। जिसका जिक्र हमने विस्तारपूर्वक इस आर्टिकल में किया हुआ है।

यहां पढ़े – प्लास्टिक पॉलिथीन के लाभ और हानि पर निबंध

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने प्लास्टिक पॉलिथीन का दैनिक जीवन में महत्व लिखा है। हम उम्मीद करते हैं कि इसके महत्व तथा इसके अन्य भयानक परिणाम को आप भलि भांति जान गए होंगे। हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। यदि पसंद आया हो तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। धन्यवाद!

Leave a Comment