योगा के फायदे पर निबंध | 10 Benefits of yoga in hindi (essay)

नमस्कार पाठको, आज के इस लेख में हम आपको योगा के फायदे के बारे में जानकारी देंगे। हमारे जीवन में योग का महत्व इतना ज्यादा  है जितना खाने के बाद पानी पीना। इस लेख में हम जानेंगे कि योग करने से क्या क्या फायदा है और योग के महत्व पर भी जानकारी प्राप्त करेंगे। योगा के फायदे पर निबंध Class 6,7,8,9,10 to 12 के छात्र व छात्राओं को ही नहीं अपितु Competitive exam में भी UPSC के छात्रों को मिलता है। इसलिए हम आपको इसके ऊपर जानकारी देने का छोटा सा प्रयास कर रहे हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

प्रस्तावना

योग हमे एक ऐसी ऊर्जा व शक्ति प्रदान करता है जिससे हम अपने शरीर, मन, और आत्मा को नियंत्रित करने के लिए सक्षम हो पाते हैं। मन में शांति, शरीर में कार्य करने की ऊर्जा, व आत्मा को परमेश्वर से मिलने में सहायक है। मानव जीवन में अगर किसी योग नहीं किया तो उसने केवल अपने शरीर को नष्ट ही किया है।

इसे भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर निबंध

योगा के 10 फायदे/ लाभ (10 Benefits of yog)

योग हमारे मानसिक तनाव व चिंता को दूर करके कार्य करने की शक्ति देने में सहायता करता है। हमे प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर योग मग्न होना चाहिए क्योंकि ये हमारा मन अध्यात् की ओर केंद्रित करने में सहायता करता है। योगा के लाभ आप नीचे दी गई बिंदुओं के माध्यम से स्पष्ट रूप से समझेंगे।

योगा के फायदे पर निबंध
योगा के फायदे पर निबंध

1- आंतरिक शांति की प्राप्ति (Internal Peace)

योग के माध्यम से ही मनुष्य अपने मन में आंतरिक सुख व शांति की अनुभूति करता है। आंतरिक शक्ति को बढ़ाने के लिए और समस्या व तनाव को दूर करने के लिए योग महत्वपूर्ण व फायदेमंद है। योग ही एक कारण है जिसके चलते मनुष्य अपनी शक्ति व सुख को प्राप्त करता है। योग की  महत्वता इस बात से भी साबित होती है की ये हमारे आत्मविश्वास और प्रबल बनाने में सहायक है।

2- स्वास्थ्य मे सुधार (Health Improvement)

योग के माध्यम से मनुष्य अपनी आंतरिक शक्ति व शांति को ही नहीं अपितु अपने स्वास्थ्य को भी  सुधार कर सकता है। जैसा कि हम जानते है कि एक स्वस्थ व्यक्ति दूसरे अस्वस्थ व्यक्ति की तुलना में ज्यादा कार्य कर सकता है। हर किसी के जीवन में तनाव और समस्या तो है ही ऊपर से पर्यावरण मे प्रदूषण और ज्यादा फैल रहा है जिसके कारण स्वास्थ्य संबंधित बीमारी हो जाती है जिसके निवारण में योग कारगर है। योग से मन शांति ही नहीं अपितु आत्मविश्वास व स्वस्थ रहने की ऊर्जा शक्ति भी मिलती है। आप केवल 10 से 15 मिनट भी अगर रोजाना योग करते हैं तो इसके परिणाम आपको सार्थक ही प्राप्त होंगे।

3- ध्यान एकाग्र करने की शक्ति (Concentration)

जैसा कि हम सब जानते हैं कि बच्चे हो या फिर कोई इंसान दोनों को अपने कार्य मे मन एकाग्र करने में कठिनाई आती ही है। योग की शक्ति से हम अपना ध्यान किसी भी कार्य में बड़ी आसानी से केंद्रित कर लेंगे। बच्चो को बचपन से ही नियमित तौर पर योग करने की आदत अवश्य होनी चाहिए ताकि आगे चल कर उनका ध्यान अपनी पढ़ाई में केंद्रित हो सके और शांतचित मन से कार्य कर पाएं।

4- रक्त प्रवाह को बेहतर करता है (Blood Circulation)

योग के कई सारे फायदे में से एक है कि योग हमारे दिल को भी स्वस्थ्य रखने में कारगर है। दिल का दौरा, या इससे संबंधित किसी भी बीमारी को योग की शक्ति दूर कर सकती है। या ये कह सकते हैं कि योग करने वाले मनुष्य को ये बीमारी छू भी नहीं सकती है। योग हरे शरीर की नसो में रक्त प्रवाह को और बेहतर बनाता है जिसमे की वो और कुशल तरीके से बहे।

5- सक्रियता (Activation)

आजकल इंसानों के शरीर में आलस, थकाव व नींद में होते हैं जिसके चलते उनका ध्यान किसी भी चीज मे नहीं लगता है और अपने जीवन को आलस्य के चक्कर में बर्बाद करते हैं इसी के ऊपर ये पंक्ति एकदम सही बनी है कि-

जो सोवत वो वो खोवत है जो जागत है वहीं पावत है

योग के अनेक फायदे में एक ये भी है कि आप सुबह उठकर योग करे तो आलस्य को अपने शरीर व जीवन से दूर भगा सकते हैं। हमे खुद पहल करनी होगी कि योग की महत्वता को लोग समझे और इस पर अमल करें।

6- भविष्य के प्रति चेतना वशिक्षा मे योग का महत्व (Consciousness)

योग करने से हम अपने भविष्य के प्रति चिंतन कर पाते हैं। योग करने से हम सही गलत में चुनाव करने में सक्षम हो पाते हैं इस बात से हम अच्छी तरह अवगत हैं कि आज के विद्यार्थी के सामने कई सारे मुश्किलें होती हैं तो ऐसे में उनसे लड़ने के लिए योग काफी हद तक मददगार हो सकता है। योग करने से हमारे अंदर अपने भविष्य वह अपने अच्छे मार्ग पर चलने के लिए चिंतन कर पाते हैं और यही चिंतन हमारी सफलता का कारण बनता है।

7- दर्द से देता है मुक्ति (Relieve Pain)

लोग आज कल कई प्रकार के जोड़ो के दर्द व पैरों के दर्द से परेशान रहते हैं। फिर चाहे पैर की उंगली छूना हो या नीचे की ओर झुकना कठिनाई  आती ही है लेकिन नियमित रूप से किया गया योग आपको धीरे-धीरे इस दर्द से मुक्ति अवश्य देता है।

8- पाचनतंत्र मे मददगार (Digestion)

आजकल मनुष्यो को पाचन तंत्र की गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है जिसके चलते उन्हें अनेक प्रकार के मिष्ठान का परित्याग भी करना पड़ता है और इस बीमारी को दूर करने के लिए भी योग फायदेमंद है हर इंसान को किसी भी कीमत पर योग को अपने नित्यकार्य में लाना ही चाहिए ताकि उन्हें किसी भी प्रकार के पकवान से वंचित ना होना पड़े।

9- वजन कमकरता है (Decrease Weight)

आजकल मनुष्य के शरीर में मोटापा, वजन बढ़ना जैसी समस्याएं बढ़ गई है जिसे योग के माध्यम से धीरे धीरे कर के दूर किया जा सकता है। इसके अलावा चोट और मधुमेह जैसी बीमारियों को दूर करने में योग सहायक है।

10-हर समस्याओं का समाधान योग है (Solution)

योग के माध्यम से कहीं ना कहीं हर असंभव चीज को संभव किया जा सकता है। योग की शक्ति अगर जीवन में है तो जीवन हमेशा खुशहाल ही बनता है। मन अगर शांत है तो इंसान किसी भी परिस्थिति में अपने आपको संभाल सकता है।

योगा का महत्व (Importance)

योग हमारे लिए एक प्रकार से आत्म चिकित्सा का कार्य करता है जिसको हम अपने जीवन में लाके बड़े से बड़ा कार्य बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इसके अलावा हम अपने शरीर से आलस्य, दर्द, बीमारियां, चोट इन सभी को दूर कर सकते हैं। मन से चिंता, भय, तनाव और समस्या को भी दूर कर सकते हैं। ये सभी योग के अहम महत्व मे से एक हैं।

उपसंहार

आज के इस लेख में हमने आपको योगा के फायदे पर निबंधके बारे में जानकारी दी है जिसमे आपको योगा के पूरे 10 लाभ बताए हैं हम उम्मीद करते हैं आपको हमारा ये लेख पसंद आया होगा। पसंद आया हो तो इसे अपने मित्र व सगे संबंधियों के साथ अवश्य साझा करें और इससे संबंधित कोई सवाल हो तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछें।

क्या आपने इसे पढ़ा-





Leave a Comment