पेड़ पर निबंध | Essay on trees In hindi

हेलो दोस्तों, आज के इस लेख में हम पेड़ पर निबंध (Essay on trees In hindi) के बारे में जानेंगे। वृक्ष पर निबंध आपको आपके स्कूल या कॉलेज के प्रोजेक्ट या एग्जाम में लिखने को दिया जाता है तो आप हमारी वेबसाइट पर आके बड़ी ही आसानी से लिखकर याद कर सकते हैं। यह class 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11,12 तक के लिए ही नहीं बल्कि कॉलेज या कॉम्पटीशन वाले विद्यार्थियों के लिए भी है। इसमें आपको पेड़ के बारे में हर महत्वपूर्ण जानकारी निबंध के माध्यम से मिलेगी।

क्या आपने इसे पढ़ा – धरती माता पर निबंध हिंदी में

पेड़ पर निबंध  (Essay on trees In hindi)

प्रस्तावना ( Introduction ):-

पेड़ हमारे जीवन के लिए सबसे जरूरी संसाधन है और हमारे जीवन का आधार है। पेड़ो से हमे अनेक प्रकार की औषधि मिलती है और दवाइयां भी बनती है। पेड़ो से ही हमे ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है जोकि हमारे लिए अमृत के समान है और हम जो carbon dioxide को छोड़ते हैं वह उन्हें ग्रहण कर लेते हैं। पेड़ हमारी धरती माता की शान है। पेड़ हमारे जीवन में हमारे खाने और पानी की ही तरह जरूरी है। अगर पेड़ ना हो तो जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती है क्युकी स्वस्थ और तंदुरुस्त रहने के लिए पेड़ बहुत अहम भूमिका निभाता है।

जरूर पढ़ें – इंटरनेट पर 10 वाक्य निबंध

पेड़/वृक्ष पर निबंध इन हिंदी
पेड़/वृक्ष पर निबंध इन हिंदी

क्या आपने इसे पढ़ा- पेड़ पर निबंध 10 लाइन 

प्रकृति की तरफ से धरती माता को दिया गया ये सबसे अनमोल तोहफा है। धरती पर जो बारिश होती है पेड़ उसका एक स्रोत होती है। हमे पेड़ो का आभार प्रकट करना चाहिए। आभार प्रकट करने के लिए हमे हमेशा पेड़ो को संरक्षित करना चाहिए और अपने दैनिक जीवन में पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।

पेड़ का महत्व (Importance of trees):-

पेड़ो का हमारे जीवन में काफी ज्यादा महत्व है। पेड़ न केवल carbon dioxide लेते हैं अपितु और भी जो हानिकारक गैस होती है उसको भी ले लेते हैं और वातावरण को प्रदूषण मुक्त रखते हैं। पेड़ कई हमे हमेशा पेड़ो को संरक्षित करना चाहिए और पेड़ लगाना भी चाहिए। इसकी पहल करते हुए सरकार ने एक नारा भी शुरू किया “पेड़ लगाओ जीवन बचाओ” ये सिर्फ एक नारा ही नहीं अपितु हमारे लिए एक जिम्मेदारी भी है।

क्या आपने इसे पढ़ा- मै पृथ्वी बोल रही हूं निबंध

ऐसे बहुत से पेड़ों होते हैं जिन की पत्तियां हमारे रक्त को शुद्ध करती है और सेहत के लिए काफी लाभदायक भी होती है। इन पेड़ों में नीम, तुलसी शामिल है। इन पेड़ों की पत्तियों का इस्तेमाल काढ़े एवं चाय में अतिरिक्त स्वाद के लिए भी किया जाता है।

पेड़ो का महत्व धरती पर रहने वाले हर एक व्यक्ति को समझना चाहिए। पेड़ो से ही हमें स्वस्थ पर्यावरण, ठंडी हवा और जीवन  मिलती है। पेड़ो से ही हमारी पृथ्वी माता हरी भारी नजर आती हैं। पेड़ धरती पर जीवन का प्रतीक है और बहुत सारे जंगली पशु और जीव जंतुओं के लिए प्राकृतिक घर के समान है। पेड़ हमेशा दूसरो के लिए ही जीते हैं। परोपकार का सही अर्थ पेड़ों से ही सीखा जा सकता है।

क्या आपने इसे पढ़ा- पृथ्वी बचाओ पर निबंध

पेड़ो/वृक्षों के लाभ या फायदे (benefit of trees):-

पेड़ो के मानव जीवन में बहुत सारे लाभ या फायदे है जिसे हमने नीचे point के माध्यम से समझाया है।

1- पेड़ो से ही खाने के लिए अनाज प्राप्त होता है।

2- साग-सब्जियां मिलती है जिसको हम अपने दैनिक जीवन में ग्रहण करते हैं।

3- पढ़ने के लिए कागज पेंसिल, रबर इत्यादि मिलते हैं जिससे हमारी शिक्षा में बाधा ना आए।किसी कागज या अखबार को चपकाने के लिए गोंद की आवश्यकता होती है वो भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होता है।

Ped par nibandh in hindi
Ped par nibandh in hindi

4- खाने के लिए फल और भगवान की पूजा में चढ़ाने के लिए सुंदर पुष्प या फूल भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होते हैं।

5- खाना बनाने के लिए मसाले कि जरूरत पड़ती है वो भी हमे पेड़ो से ही प्राप्त होती हैं। अंकुर, लकडिया इत्यादि अनमोल चीजे भी हमे पेड़ो से प्राप्त होती है।

6- पेड़ो से ही हमे ठंडी छाया भी मिलती है।

7- हरे हरे भरे पेड़ हमारी प्रकृति को और सुंदर बनाने में सहायता करते हैं।

क्या आपने इसे पढ़ा-प्रदूषण की समस्या पर निबंध 

पेड़ों को कैसे बचाया जाए (How to save trees):-

धरती पर मानव जीवन और पर्यावरण को बचाना के लिए पेड़ो को बचाने के कुछ असरदार उपाय निम्नलिखित हैं जो हमने बिंदुओं में बताए है –

  • हमे अपनी खुशी से पेड़ों को लगाना चाहिए ताकि दूसरे लोग भी प्रेरित हो सके।
  • पेड़ो को बचाने के लिए कार्य कर रहे संगठनों के साथ जुड़ना चाहिए और अपनी तरफ से भी कुछ प्रयास अवश्य करना चाहिए।
  • पेड़ को हटाने के संदर्भ में हमें अपने शहरी परिषद से संपर्क कर उचित वार्तालाप कर सकते हैं।
  • हमे मीडिया से संपर्क करना चाहिए और उन्हें अपनी ओर करना चाहिए ताकि पेड़ो को न हटाने के मुद्दे पर हमारी बात अधिक कानों तक पहुंचे और जन जागरूकता बढ़े।
  • अगर हमारे मोहल्ले से पेड़ हटाया जा रहा है तो उचित कारण होना चाहिए और दोबारा ठीक जगह पर पेड़ लगाने के लिए स्थानीय सरकार से संपर्क करना चाहिए। क्युकी जितने ज्यादा पेड़ होंगे उतना हमारा ही जीवन स्वस्थ रहेगा और लाभ होता रहेगा।
  • पेड़ों/वृक्षों को बचाने के मामले अधिक मजबूती और असरकारी बनाने के लिए पेड़ो के हर एक फायदे पर ज्यादा जोर डालना चाहिए।
  • पेड़ो/वृक्षों को बचाने के लिए अपने पड़ोसियों के साथ मिलकर स्थानीय अधिकारी के सामने लोक सुनवाई की बात करनी चाहिए और उन्हें मनाने के लिए हर संभव प्रयास भी करने चाहिए।
क्या आपने इसे पढ़ा- पृथ्वी दिवस पर निबंध 2021

उपसंहार/ निष्कर्ष:-

धरती पर जीवन जीने के लिए पेड़ सबसे ज्यादा जरूरी है। पेड़ नहीं, तो जीवन नहीं अगर हम पृथ्वी से पेड़ और जंगल को खत्म करेंगे तो हम हरी-भरी पृथ्वी से पर्यावरण और जीवन को खत्म करेंगे, जिसके चलते जीवन जीना नामुमकिन हो जाएगा और प्राकृतिक आपदाएं एक के बाद एक आती ही रहेंगे अगर इसे रोकना है तो हमें पेड़ों का संरक्षण करना ही होगा।

क्या आपने इसे पढ़ा- प्रदूषण के उपाय और निवारण पर निबंध 

अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी यह बात सिखानी होगी। आज के पेड़ पर निबंध ( Essay on trees in hindi) लेख में हमने पेड़ो के बारे में विस्तार से जाना। आशा करता हूं कि आपको हमारा लेख अच्छा लगा होगा। अगर अच्छा लगा हो तो इसे अपने मित्र और सगे संबंधियो के साथ जरूर शेयर करे ताकि पेड़ पर निबंध से उन्हें भी जानकारी मिले।

क्या आपने इसे पढ़ा:-

 

Leave a Comment