पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में | essay on save earth in hindi

आज हम बात करेंगे पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में essay on save earth in hindi पृथ्वी हमारा ग्रह है। हम सब पृथ्वी पर ही रहते हैं। एक प्रकार से ये हमारा घर ही है और हमारे भारत देश में पृथ्वी को मां का दर्जा दिया गया है। पृथ्वी हमारी माता है और हम मनुष्यों के अनैतिक व्यवहार के कारण से पृथ्वी नष्ट होती जा रही है। इसका ख्याल किसी को नहीं है। पृथ्वी पर कुछ सकारात्मक बदलाव लाने के लिए धरती बचाओ या पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में हम आपके लिए लेकर आए हैं। इसको पूरा पढ़ने के बाद आपमें पृथ्वी को बचाने की ऊर्जा शक्ति जागृत होगी।

पृथ्वी दिवस पर निबंध 2021 (पूरी जानकारी हिंदी में)

प्रस्तावना पृथ्वी पर वाक्य:-

हमारे ब्रह्मांड में पृथ्वी सबसे ज्यादा अनमोल ग्रह है। क्युकी पृथ्वी अकेला ऐसा ग्रह है जिसपर जीवन सार्थक है और पृथ्वी हम जीव जंतुओं को जीने के लिए ऑक्सीजन और पीने के लिए पानी भी देती है। पृथ्वी की रक्षा हमारा सबसे बड़ा उत्तरदायित्व है। क्युकी पृथ्वी पर पाए जाने वाले प्राकृतिक संसाधन धीमे धीमे कम होते जा रहे हैं। इसने पृथ्वी पर जीवन को भी खतरे में डाल दिया है। इसी कारण हमारे पृथ्वी पर से बहुत से पशु पक्षी कहीं खो कर रह गए है।

पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में
पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में

पृथ्वी के असंतुलन के मुख्य कारण Causes of Unbalance of Earth:-

पृथ्वी के असंतुलन होने के मुख्य कारण कुछ इस प्रकार हैं:-

1- प्रदूषण के कारण:-

प्रदूषण का इस प्रकार पूरे पर्यावरण में फैलाना एक मुख्य कारण है जिससे पृथ्वी असंतुलित होती जा रही है। तरह तरह के प्रदूषण धीमे धीमे पृथ्वी को नष्ट कर रहे जैसे जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, और ध्वनि प्रदूषण भी शामिल है।

2- पेड़ पौधों का कटना:-

हमारी पृथ्वी की सबसे कीमती चीज पेड़ पौधे
जिनको लगातार काटा जा रहा है। पेड़ों को काटने से हमारे पृथ्वी की शोभा ही खत्म ही रही है। पृथ्वी के नष्ट होने का ये भी मुख्य कारण है।

3- अपशिष्ट पदार्थ और गाड़ियों से आने वाला प्रदूषण:-

आज के समय में जो हम गाड़ी, मोटर का इस्तेमाल कर के अपनी यात्रा को आसान बनाते हैं और तकनीकी चिजो से जुड़ी चीजों का उपयोग करते हैं। क्या आपको पता है इससे हमारी पृथ्वी कितनी ज्यादा नष्ट हो रही है?? जब हम गाड़ी मोटर चलते हैं तब उससे कितनी विषेली गैस और एयर दूषित होती है। जिससे पर्यावरण दूषित हो रहा है। और मशीनों से कई प्रकार के अपशिष्ट पदार्थ निकलते हैं जो पृथ्वी को नष्ट कर रहे हैं।

जल प्रदूषण पर निबंध हिंदी में

4- ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ना:-

ग्लोबल वार्मिंग और ग्रीन हाउस इफेक्ट जैसे मुख्य पर्यावरणीय मुद्दे जिसके चलते पृथ्वी असंतुलित हो रही है।

पृथ्वी बचाओ या पृथ्वी बचाओ पर निबंध की आवश्यकता क्यों:-

जिस तरह से वैश्विक तापमान, ग्लेशियर की बरफ पिघलना, सूखा, सुनामी, बांढ के खतरे बढ़ रहे हैं उससे हमें पृथ्वी को बचाना ही होगा। वरना आगे हमारी आने वाली पीढ़ी जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं। भगवान का दिया हुआ अमूल्य आशीर्वाद है कि हम पृथ्वी पर  जीवन जी रहे हैं परन्तु हमें इसे बचाने के लिए कड़े कदम अभी से उठने होंगे क्योंकि हमारी धरती माता की स्थिति दिन प्रतिदिन गिरती का रही है जिससे स्वस्थ जीवन का अवसर कम ही होता जा रहा है।

वायु प्रदूषण पर निबंध इन हिंदी

पृथ्वी पर रहने वाले हम अकेले नहीं हैं हमारे अलावा भी कई सारे जीव जंतु, और पशु पक्षी भी है। इसलिए हमे स्वार्थी नहीं होना चाहिए हमे उन प्रजातियों के बारे में भी सोचना चाहिए।

पृथ्वी संरक्षण के प्रति युवाओं की जागरूकता:-

कई सारे युवा और बच्चो से लेकर बुजुर्गो तक पृथ्वी के संरक्षण के लिए 22 अप्रैल के दिन पृथ्वी दिवस का पर्व मनाते है। और इस बार 2021 में पृथ्वी दिवस की थीम “Restore Our Earth” है। पृथ्वी को बचाने के संदर्भ में और लोगो के बीच जागरूकता लाने के लिए ही ये दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को ही मनाया जाता है।

 

Essay on Save earth in hindi
Essay on Save earth in hindi


लेकिन इसको और प्रभावी बनाने के लिए और जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए स्कूल या कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम जैसे वृक्षारोपण पर चर्चा, पर्यावरण के मुद्दे पर बात, समुह चर्चा, वाद विवाद, बैनर बनाने, नारे लिखने जैसे कार्य कर के और जागरूकता बढ़ा सकते हैं एवं इसे और प्रभावी बना सकते हैं।

अपनी पृथ्वी को किस प्रकार बचाया जाए:-

पृथ्वी को बचाने के कुछ प्रभावी तरीके निम्नलिखित है आइए इस पर एक दृष्टि डालता है।

1- हमें प्रदूषण को कम करने के लिए और ग्लोबल वार्मिंग को खत्म करने के लिए आस पास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। पेड़ लगाने से ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव कम होता है।

2- हमें अनावश्यक हीटर और एयर कंडीशन गूगल पे लोन जैसे उपकरणों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। इससे निकलने वाला  अपशिष्ट पदार्थ हमारे पर्यावरण को केवल दूषित ही करता है। और पृथ्वी को हानि पहुंचता है।

3- निजी वाहनों का प्रयोग कम से कम करना चाहिए और प्रदूषण को कम करने के लिए समय-समय पर इसकी मरम्मत करवानी चाहिए।

4- निजी गाड़ी और मोटर की जगह परिवहन गाड़ियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।

5- स्थानीय क्षेत्र में जब इंसान काम करने जाता है तो उसे गाड़ियां मोटर का इस्तेमाल ना करके साइकिल जैसे वाहन का इस्तेमाल करना चाहिए।

6- लोगों को 3R यानी कि Recycle, reuse, reduce, का पालन करना चाहिए।

7- लोगो को पानी का इस्तेमाल अपनी आवश्यकता के अनुसार ही करना चाहिए। हमें केवल अपने गंदे कपड़ों को ही ठंडे पानी में धोना चाहिए इससे हम काफी अधिक मात्रा में पानी की बचत कर सकते हैं।

पर्यावरण और इसके प्रभाव पर निबंध इन हिंदी

8- सभी देशों की सरकार को मिलकर  वैश्विक परिवर्तन के ऊपर कार्य करने की आवश्यकता है।

अगर इन सभी बातों पर अमल किया तो आपका पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में निबंध पढ़ना सार्थक माना जाएगा।

उपसंहार / निष्कर्ष:-

पृथ्वी यानी की धरती और धरती को धरती मां का दर्जा दिया गया है यह हमारा ग्रह है और हमें यहां पर तरह तरह के जीव जंतु देखने को मिलते हैं। और पृथ्वी एक मात्र ऐसा ग्रह है यहां पर जीवन संभव है। हमें जीवन जीने के लिए ऑक्सीजन और पानी की आवश्यकता होती है जो कि दोनों ही पृथ्वी पर अधिक मात्रा में मौजूद है। इसके अलावा पृथ्वी हमे हमारी जरूरत की अनेक वस्तुएं देती हैं। इसलिए हमे पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए सभी आवश्यक चीजो को पालन करना चाहिए और पृथ्वी की सुंदरता को कम नहीं होने देना चाहिए।

सड़क स्वच्छता पर निबंध इन हिंदी

आज के इस लिख में पृथ्वी बचाओ पर निबंध हिंदी में essay on save earth in hindi के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त की है हम आशा करते हैं आपको हमारा लेख पसंद आया होगा। अगर पसंद आया हो तो इसे शेयर अवश्य करे ताकि और लोग भी अपनी पृथ्वी को बचाने के लिए जागरूक हो सके। 

इन्हें भी पढ़े:-

पृथ्वी, भुमंडल, तारामंडल से संबंधित सम्पूर्ण जानकारी अंग्रेज़ी भाषा में उचित रूप से पढ़ने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट पर नीचे क्लिक कर के पढ़ सकते हैं। 

Click Here

Leave a Comment