[2022] कोरोना वायरस पर निबंध हिंदी में

क्या आप कोरोना वायरस पर निबंध हिंदी में खोज रहे हैं तो यह इस लेख में उपलब्ध हैं। जिसकी सहायता से आप कोरोना वायरस पर निबंध आसानी से लिख सकते है।

ऐसे निबंध बच्चो को बहुत ज्यादा दिए जाते हैं लिखने को और उन्हें कठिनाई का सामना करना पड़ता है पर आज के इस लेख को पढ़ने के बाद वो बड़ी ही आसानी से कोरोनावायरस पर निबंध 150 शब्दों में लिख पाएंगे।

जैसा कि हम सभी ने सुन रखा है कि कोरोनावायरस की तीसरी वेव आने वाली है। ऐसे में हम सभी को अधिक सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जिसके लिए हमे उचित कदम उठाने पड़ेंगे। तो आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

प्रस्तावना सहित 150 शब्दों का एक Essay on Corona Virus for kids in Hindi

प्रस्तावना:-

जैसा कि हम सभी जानते हैं हमारे देश में यह पूरे विश्व में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और हाल ही में सुनने में आ रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी इसको एक महामारी घोषित कर दिया है ये बीमारी चीन से चलकर पूरे विश्व में फैली है और लोगो को डर कर रहने पर मजबूर कर दिया है।

Essay on Coronavirus for kids in hindi
Essay on Coronavirus for kids in hindi

कोरोनावायरस क्या है:-

कोरोनावायरस एक ऐसी बीमारी है जो जितनी साधारण है उतनी ही खतरनाक भी है। जिसके हो जाने से इंसानों को तुरंत पता नहीं चलता है। इसके लक्षण नॉर्मल फीवर की भांति है पर इसके प्रकोप बहुत भयानक है। इतना की लाखो लोगो कि जान तक चली गई है। सर्दी, खांसी जुखाम, सांस लेने में तकलीफ, इत्यादि इसके प्रमुख लक्षणों में से एक हैं। अगर आपको इनमे से कोई  भी चीज हो जाती है तो आप तुरंत नजदीकी डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

कोरोनावायरस के लक्षण क्या है?

अगर किसी व्यक्ति को कोरोनावायरस हो गया है सबसे पहले उसको सुखी खांसी और तेज़ बुखार होता है और कुछ ही दिनों बाद सांस लेने मे तकलीफ होने लगता है। ये लक्षण होने पर ऐसा जरूरी नहीं है कि आप कोरोनावायरस से संक्रमित है बल्कि आप पर इसका खतरा है। इस संक्रमण के गंभीर मामलों में निमोनिया, सांस लेने में अधिक तकलीफ हो सकती है, किडनी फेल हो सकती है, चक्कर आ सकता है, कमजोरी हो सकती है और यहां तक कि मौत भी हो सकती है। इतनी ज्यादा खतरनाक बीमारी है।

जिन लोगो को पहले से ही अस्थमा, या मधुमेह या हृदय रोग है उनके लिए कोरोनावायरस का संक्रमण गंभीर हो जाता है।

कोरोनावायरस होने के बाद क्या करें

• अपने घर में सभी से उचित दूरी बनाकर रखें, खुद को एक कमरे में lock कर लें किसी से भी मिलना जुलना कुछ दिनों के लिए छोड़ दें।

• आपको अपने आपको 15 दिनों तक qurantine रखना होगा जिसमे आपको सावधानियां बरतनी होगी। जब तक आपकी कोरोनावायरस की रिपोर्ट निगेटिव ना आ जाए।

कोवैक्सीन के फायदे पर निबंध
कविशील्ड के फायदे पर निबंध
कोवैक्सीन और कोविशील्ड मे क्या अंतर है
कोरोना वैक्सीन पर निबंध

• डॉक्टर के द्वारा दी गई दवाइयों को समय समय पर खाते रहिए।

• हाल ही में कोरोनावायरस की वैक्सीन भी तैयार हो गई है उसे भी रजिस्ट्रेशन करवा कर लगवा लें।

• डेली सुबह शाम काढ़ा पीजिए।

कोरोनावायरस से बचने का उपाय क्या है

तो आइए कोरोनावायरस से बचने के उपाय के बारे में जान लेते हैं।

• अपने हाथो को निरंतर साबुन से धोएं रहिए।

• बहुत जरूरी कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें।

• अपना सैनिटाइजर अपने साथ हमेशा रखें।

• जहां भी जाइए मास्क जरूर लगाए रहिए।

• मांसाहारी भोजन को कुछ समय के लिए त्याग दें।

• जिन लोगो को सर्दी या फ्लू के लक्षण है उनसे दूरी बना कर रखिए।

• छींकते या खांसते हुए अपने नाक व मुंह पर रूमाल अवश्य रखें।

• गंदे हांथो से अपने मुंह नाक और आंखो को बिल्कुल ना छुएं।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने कोरोनावायरस पर निबंध हिंदी मे लिखा है। हम उम्मीद करते हैं कि अब किसी भी बच्चे को इसे समझने व लिखने में कठिनाई नहीं आई होगी और वे बड़ी आसानी से कोरोनावायरस पर निबंध लिख पाएंगे। अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने मित्रो व सगे संबंधियों के साथ अवश्य शेयर करें।

Leave a Comment